{"_id":"66d2e55edd39b046f3028a8f","slug":"gujarat-man-accused-of-theft-assaulted-driven-around-after-being-tied-to-car-s-bonnet-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कार के बोनट पर बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कार के बोनट पर बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज
Sat, 31 Aug 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:11 PM IST
सार
पुलिस उपाधीक्षक एनवाई पटेल ने बताया कि पीड़ित को एक दुकान से उर्वरक चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक को कार के बोनट से बांध दिया था।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गोधरा में एक युवक को कार के बोनट पर रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में पीड़ित युवक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
29 अगस्त की घटना
पुलिस उपाधीक्षक एनवाई पटेल ने बताया कि घटना 29 अगस्त की पंचमहल जिले के गोधरा के कंकुथंबला गांव की है। यहां पीड़ित को एक दुकान से उर्वरक चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक को कार के बोनट से बांध दिया था। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मिली जानकारी
बताया जा रहा कि पहले दुकानदार ने युवक के साथ मारपीट की और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उस युवक को रस्सी से कार के बोनट पर बांध दिया। कुछ लोग इस घटना का वीडियो भी बना रहे थे। उन्हीं में से कोई वीडियो वायरल हो गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
पटेल ने बताया, 'वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस सतर्क हो गई और 30 साल के पीड़ित सुरजन भावरी के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया। वहीं गणपतसिंह परमार और मनुभाई चरण के खिलाफ कथित तौर पर गलत तरीके से बंधक बनाने, हमला करने, अपमान करने आदि के लिए भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।'
यह है पीड़ित का दावा
गोधरा तालुका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि भावरी का कहना है कि उसने 30 रुपये में बीज के तीन पैकेट लिए थे, लेकिन उसके लिए भुगतान करना भूल गया। दुकानदार ने यह सोचकर कि उसने 500 रुपये का भुगतान किया है, उसे 470 रुपये लौटा दिए। हालांकि, दुकानदार ने फिर उसका पीछा किया और उस पर चोरी का आरोप लगाया। बाद में उसके साथ मारपीट की।