फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat : Lion Falls In Well In Junagadh, Rescued With Rope And Cage In Four Hours

गुजरात: शेर 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, चार घंटे की मशक्कत से बचाया

Mon, 21 Dec 2020 10:37 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जूनागढ़।
पीटीआई, जूनागढ़। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 21 Dec 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Gujarat : Lion Falls In Well In Junagadh, Rescued With Rope And Cage In Four Hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुजरात के जूनागढ़ के वन अधिकारियों ने बताया कि 20 फीट गहरे कुएं में गिरे एक शेर को सोमवार को रस्सियों और पिंजरे की मदद से बचाया गया।

विज्ञापन


वन अधिकारी पीडी चूड़ास्मा ने बताया कि घटना मंगरोल तालुका के खोडाडा गांव की है। शेर संभवत: अपने शिकार का पीछा करने के दौरान लगभग सूख चुके कुएं में गिर गया।
विज्ञापन


चूड़ास्मा ने बताया कि चार घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान शेर को रस्सी से बांधकर उसे खींचा गया और 20 फीट गहरे कुएं में उतारे गए पिंजरे तक उसे ले जाया गया। उसे जीव कल्याण केन्द्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शेरों का एक झुंड आजकल गिर अभयारण्य से काफी दूरी खोडाडा गांव के आसपास डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed