{"_id":"6339aebd4eabd75dbc1ab471","slug":"gujarat-kerala-governor-arif-mohammad-khan-delivers-lecture-at-sabarmati-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: केरल के राज्यपाल ने साबरमती आश्रम में कही बड़ी बात, बोले- लोकतंत्र-स्वतंत्रता और एकता हैं अनमोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: केरल के राज्यपाल ने साबरमती आश्रम में कही बड़ी बात, बोले- लोकतंत्र-स्वतंत्रता और एकता हैं अनमोल
Sun, 02 Oct 2022 09:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:01 PM IST
सार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने साबरमती आश्रम में एक व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और एकता पर जोर देते हुए इन्हें बनाए रखने की बात भी कही।
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में एक व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और एकता सबसे अनमोल हैं और इनकी रक्षा के लिए लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है। अज्ञानता शांति की असली दुश्मन है और प्रगति के लिए लोगों के बीच एकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आपका लोकतंत्र अनमोल है क्योंकि इसके बिना आपका कोई अधिकार नहीं है, आपकी स्वतंत्रता अनमोल है क्योंकि गुलामी का जीवन कोई जीवन नहीं है। आपकी एकता अनमोल है क्योंकि इसके बिना आप प्रगति नहीं कर सकते। यह कोई अच्छी बात नहीं है कि हम आजादी के 75 साल बाद भी सबके भारत की बात कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं हमारे पास एकता की भावना की कमी है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हमारी अपनी परंपरा हमें बताती है कि अन्य या दूसरे की भावना हमेशा भय को जन्म देती है। भय हमेशा नफरत को जन्म देता है और नफरत हिंसा की ओर ले जाती है। इस तरह एक दुष्चक्र जन्म ले लेता है। इसके बाद आरिफ मोहम्मद खान ने गांधीनगर में उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) में वैश्विक शांति और स्थिरता विषय पर भी व्याख्यान दिया।
विज्ञापन