{"_id":"5fcc41f98ebc3ecfab0ff822","slug":"gujarat-high-court-judge-died-after-infecting-with-corona-virus-here-you-know-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Coronavirus: कोरोना से गुजरात हाईकोर्ट के जज की मौत, इस तरह का देश में पहला मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Coronavirus: कोरोना से गुजरात हाईकोर्ट के जज की मौत, इस तरह का देश में पहला मामला
Sun, 06 Dec 2020 08:54 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 06 Dec 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Gujarat High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण देश में किसी हाईकोर्ट जज के निधन का पहला मामला सामने आया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी आर उधवानी की शनिवार को महामारी की चपेट में आने से मौत हो गई। कुछ दिन पहले जस्टिस उधवानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। न्यायमूर्ति की एक पत्नी और दो बच्चे हैं। जस्टिस उधवानी की उम्र 59 साल थी।
विज्ञापन
तीन जज आए थे महामारी की चपेट में
गुजरात हाईकोर्ट के सूत्रों ने बताया कि 19 नवंबर को जस्टिस उधवानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 22 नवंबर को फेफड़े में गंभीर संक्रमण के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जस्टिस उधवानी उन तीन जजों में से एक थे, जो दिवाली के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि उधवानी का गहन इलाज चल रहा था, लेकिन दिन प्रतिदिन उनकी हालत गंभीर होती जा रही थी। उनके शरीर के कई अंग खराब होने की वजह से अंतत: उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों की मानें तो उधवानी का इलाज अच्छा चल रहा था लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
बतौर सिविल जज शुरू किया करियर
जस्टिस उधवानी ने सिविल जज के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और पदोन्नति पाते हुए वे यहां तक पहुंचे थे। कोरोना महामारी शुरू होने के समय वे नियमित तौर पर हाई कोर्ट जाते थे। नवंबर में कोरोना संक्रमित होने पर उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन बीते शुक्रवार उनके तबीयत ज्यादा खराब हो गई और शनिवार को उनकी मौत हो गई।
बता दें कि देश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रोजाना 35 हजार के पार मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 96 लाख के पार पहुंच चुका है और 1.34 लाख लोगों इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।