{"_id":"60fe8bd78ebc3e58024f9d3a","slug":"gujarat-heavy-rain-in-many-districts-56-roads-closed-know-where-and-how-much-rained","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: कई जिलों में भारी बारिश, 56 मार्ग बंद किए, जानिए कहां कितनी वर्षा हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: कई जिलों में भारी बारिश, 56 मार्ग बंद किए, जानिए कहां कितनी वर्षा हुई
Mon, 26 Jul 2021 03:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 26 Jul 2021 03:47 PM IST
सार
भारी बारिश के बाद गुजरात के अधिकांश हिस्सों में जल-भराव की समस्या खड़ी हो गई है। इसके चलते राज्य की 56 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुजरात में भारी बारिश की वजह से सड़क पर भरा पानी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में भी भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में दो से नौ इंच तक बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर जल जमाव व नुकसान हुआ। जल जमाव के कारण राज्य के 56 मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले 27 जुलाई तक लगातार बारिश का अनुमान लगाया था। अपने ताजा पूर्वानुमान में आईएमडी ने कुछ जिलों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और मछुआरों को सलाह दी गई है कि वह 29 जुलाई तक समुद्र के नजदीक न जाएं।
विज्ञापन
राजकोट के लोधिका तालुका में नौ इंच से ज्यादा
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सिस्टम (एसईओसी) की ओर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सौराष्ट्र समेत गुजरात के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह छह बजे तक बीते चौबीस घंटों तक भारी से मध्यम बारिश हुई। एसईओसी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य के राज्यमार्ग समेत कुल 56 मार्ग, विभिन्न पंचायतों के तहत आने वाली 54 सड़कें और एक अवर्गीकृत मार्ग भारी बारिश के बाद बंद कर दिए गए। जबकि राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग राजमार्ग खुले थे।
विज्ञापन
राजकोट में सवाधिक नौ इंच वर्षा
इस दौरान राजकोट जिले के लोधिका तालुका में सबसे ज्यादा 198 मिमी बारिश हुई। वहीं छोटा उदयपुर जिले में 190 मिमी, छोटा उदयपुर के क्वांट में 182 मिमी, मेहसाणा के बेचाराजी में 160 मिमी, जामनगर के कलावाड में 147 मिमी, नर्मदा के तिलकवाडा में 147 मिमी, बोटाड के बोटाड तालुका में 146 मिमी,वलसाड़ के कपराडा में 142 मिमी, जूनागढ़ के मनवदर में 134 मिमी और पोरबंदर के कुटियाना में 128 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं वडोदरा, पंचमहल, महीदागर, खेड़ा, अरावली, मोरबी, गिर सोमनाथ, तापी, अहमदाबाद और दाहोद समेत अन्य जिलों में बीते चौबीस घंटों के दौरान 60 मिमी से 100 मिमी तक की बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, गिर सोमनाथ, जामनगर, वलसाड़ जिलों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश होगी।