फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Government said they are ready to rename Ahmedabad as Karnavati

फैजाबाद के बाद अब अहमदाबाद की बारी, गुजरात सरकार ने की नाम बदलने की तैयारी

Wed, 07 Nov 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 07 Nov 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat Government said they are ready to rename Ahmedabad as Karnavati
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : indiarailinfo.com

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या रखे जाने के ऐलान के कुछ घंटो बाद ही गुजरात सरकार ने कहा कि वह अहमदाबाद का भी नाम बदलने के लिए उत्सुक हैं। अगर कोई कानूनी बाधा नहीं आई तो शहर का नाम बदलकर करनावती रखा जाएगा।  


loader

मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अहमदाबाद का नाम बदलना चाहती है। लेकिन अगर कोई कानूनी बाधा नहीं आई और समर्थन मिला तो ही ऐसा किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'लोग आज भी महसूस करते हैं कि अहमदाबाद का नाम बदलकर करनावती रखा जाना चाहिए। अगर हमें कानूनी बाधाओं से बाहर निकलने के लिए आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम शहर का नाम बदलने के लिए हमेशा तैयार हैं।'

करनावती नाम के पीछे ये है वजह

इतिहास के अनुसार अहमदाबाद के आसपास का इलाका 11वीं शाताब्दी से बसा हुआ है। जिसका नाम अशवल हुआ करता था। भील के राजा अशवल के खिलाफ अनहिलवाड़ा के चालुक्य शासक कर्ण (आज के पठान) ने युद्ध कर जीत हासिल की। कर्ण ने अशवल नाम बदलकर करनावती रख दिया। इसके बाद सुल्तान अहमद शाह ने 1411 ईसवी में करनावती के समीप नया शहर बसाया। जिसका नाम अहमदाबाद रखा गया।

राज्य के कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अहमदाबाद का नाम बदलने का वादा सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक और नौटंकी जैसा है। दोषी ने आगे कहा, 'भाजपा के लिए अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का मुद्दा और अहमदाबाद का नाम बदल करनावती करना हिंदुओं के वोट पाने का साधन है। भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे मुद्दों को छोड़ देती है। उन्होंने इतने सालों तक हिंदुओं को केवल धोखा दिया है।'

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दिवाली के मौके पर फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या रखने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, 'अयोध्या हमारी आन, बान और शान की प्रतीक है।' भाजपा की सरकार ने इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर भी प्रयागराज रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed