फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat government decided to hold 41 yagnas in 33 districts for good monsoon

गुजरात सरकार का नया टोटका, पानी के लिए 33 जिलों में कराएगी 'पर्जन्य यज्ञ'

Thu, 24 May 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Updated Thu, 24 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Gujarat government decided to hold 41 yagnas in 33 districts for good monsoon

गुजरात इस समय पानी के संकट से जूझ रहा है। राज्य के जल संसाधन तेजी से सूखते जा रहे हैं। इससे परेशान गुजरात सरकार को अब दैवीय कृपा की उम्मीद है। वह चाहती है कि इस साल अच्छा मॉनसून रहे और खूब बारिश हो। इसके लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने निर्णय लिया है कि 31 मई से 33 जिलों में 41 पर्जन्य यज्ञ करवाए जाएंगे। इसके अलावा 8 प्रमुख शहरों में वर्षा के देवता इंद्र देव और पानी के देवता वरुणदेव को खुश करने के लिए भी यज्ञ का आयोजन होगा।

विज्ञापन


यज्ञ गुजरात सरकार के एक महीने से चल रही 'सुजलाम सुफलाम जल अभियान' का समापन करेगा। इस ड्राइव के जरिए डी-स्लिट और नदियों, झीलों, तालाबों, कैनल और जल निकायों को आने वाले मानसून सीजन में गहरा किया जाने का काम होगा। यज्ञ करने का निर्णय बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, 'सरकार ने अच्छे मॉनसून के लिए 31 मई से पर्जन्य यज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह यज्ञ पूरे गुजरात में 41 स्थानों पर होंगे। यज्ञ समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। मैं खुद और सीएम विजय रुपाणी, राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इन यज्ञों में शामिल होंगे। जिसमें हम लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात इन गर्मियों में पानी की कमी से जूझ रहा है। राज्य के 204 बांधों में अपनी भंडारण क्षमता का केवल 29 प्रतिशत पानी बचा हुआ है। 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रुपाणी सरकार को डर है कि मॉनसून में देरी या पानी की कमी से लोगों में असंतोष फैल सकता है जिसकी वजह से इसका असर चुनाव नतीजों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed