फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Goverment says colleges and technical institutes will also open for class 12th from July 15

गुजरात : 15 जुलाई से 12वीं के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू होंगी कक्षाएं, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे

Sat, 10 Jul 2021 09:06 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 09:06 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया। इस बीच, गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Gujarat Goverment says colleges and technical institutes will also open for class 12th from July 15
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

विस्तार

गुजरात में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया। इस बीच, गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के 8,333 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed