फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Former sarpanch rained notes in nephews marriage crowd gathered to collect

Gujarat: भतीजे की बारात में पूर्व सरपंच ने की नोटों की बारिश, बटोरने के लिए भीड़ जुटी

Sun, 19 Feb 2023 07:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

मामला केकरी तहसील के अंगोल गांव का है। पूर्व सरपंच करीम यादव ने अपने घर की छत पर खड़े होकर सौ और पांच सौ के नोट उड़ाए। करीम जिस वक्त ये नोट उड़ा रहे थे, उस समय उनके भतीजे रज्जाक की बारात गांव से निकल रही थी। 

विज्ञापन
Gujarat Former sarpanch rained notes in nephews marriage crowd gathered to collect
बारात में नोटों की बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के मेहसाणा में एक शादी के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां एक पूर्व सरपंच ने अपने भतीजे की शादी में जमकर नोट बरसाए। ये 100 और 500 रुपये के नोट थे। पूर्व सरपंच ने जैसे ही पैसों की बारिश की तो उन्हें इकट्ठा करने के लिए घर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नोट उठाने के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला केकरी तहसील के अंगोल गांव का है। पूर्व सरपंच करीम यादव ने अपने घर की छत पर खड़े होकर सौ और पांच सौ के नोट उड़ाए। करीम जिस वक्त ये नोट उड़ा रहे थे, उस समय उनके भतीजे रज्जाक की बारात गांव से निकल रही थी। करीम यादव और उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी गांव को शामिल करने के लिए नोट बांटते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन




वीडियो में बैकग्राउंड में जोधा-अकबर फिल्म का गाना अजीमो-शान शहंशाह बजता हुआ सुनाई दे रहा है। करीम अपने हाथों में नोट पकड़े हुए हैं, जिन्हें वे एक-एक कर नीचे फेंकते हैं। उनके साथ उनका परिवार भी है। सभी ने मिलकर 100 और 500 रुपये के नोट उड़ाए। 

इसके बाद नोट बटोरने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। नोट उठाने के चक्कर में आपस में धक्कामुक्की भी हुई। कई लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed