फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat former Deputy CM Nitin Patel injured during Tiranga Yatra in Mehsana

तिरंगा यात्रा: गाय ने गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम को मारी टक्कर, PM मोदी की मां ने फहराया तिरंगा

Sat, 13 Aug 2022 03:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 13 Aug 2022 03:59 PM IST
सार

शनिवार के तिरंगा यात्रा के दौरान गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा के दौरान एक गाय ने पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल को टक्कर मार दी। इस हादसे में नितिन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Gujarat former Deputy CM Nitin Patel injured during Tiranga Yatra in Mehsana
गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम हुए घायल। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत इस साल अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए मोदी सरकार ने खास तैयारी की है। इसी के तहत मोदी सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के क्रम में देश भर में लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इसके अलावा तिरंगा यात्राओं का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को गुजरात के मेहसाणा में हादसा हो गया। यहां तिरंगा यात्रा के दौरान गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल घायल हो गए। 

विज्ञापन


गाय ने किया हमला 
शनिवार को ये हादसा उस वक्त हुआ जब भाजपा शासित गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी दौरान जुलूस पर मवेशियों के एक झुंड ने हमला कर दिया। मवेशियों द्वारा अचानक किए गए इस हमले में एक गाय ने गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल को घायल कर दिया। इस हमले में पूर्व डिप्टी सीएम के पैर में गंभीर चोट आई है। उनके अलावा कुछ अन्य कार्यकर्ता भी घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि इस तरह से आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं आमतौर पर लगभग रोज ही सामने आती रहती हैं। आवारा पशुओं के हमलों की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक अप्रैल 2022 को गुजरात विधानसभा में सरकार ने आवारा पशुओं के आतंक पर रोक लगाने के लिए एक बिल पास किया, लेकिन मालधारी समाज के आंदोलन की वजह से उस बिल को वापस लेना पड़ा था। इसके अलावा गुजरात हाईकोर्ट ने भी सरकार से इस मामले में कानून बनाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की मां ने फहराया तिरंगा
आज से आधिकारिक रूप से मोदी सरकार का हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुजरात के गांधीनगर में पीएम मोदी की मां ने भी इसमें सहभागिता की है। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शनिवार को बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया और तिरंगा फहराया। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed