फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Former CM Keshubhai Patel will be awarded the Padma Bhushan posthumously

गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

Tue, 26 Jan 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Jan 2021 05:51 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Former CM Keshubhai Patel will be awarded the Padma Bhushan posthumously
केशुभाई पटेल - फोटो : PTI

दिवंगत केशुभाई पटेल मार्च, 1995 से अक्तूबर, 1995 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों मे से एक थे, मगर, अगस्त 2012 में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद 2012 गुजरात विधानसभा के चुनावों में भाग लेने हेतु एक नए राजनीतिक दल गुजरात परिवर्तन पार्टी की शुरुआत की।

विज्ञापन


गुजरात के सीएम रहे, आपातकाल में जेल भी गए थे केशुभाई
हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। वह 2012 के विधानसभा चुनाव में विसावदर से चुने गए थे, मगर अस्वस्थ होने के कारण 2014 में इस्तीफा दे दिया था। आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे। वह सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे थे।
विज्ञापन

केशुभाई पटेल का जन्म 24 जुलाई 1928 को गुजरात के वर्तमान जूनागढ़ जिले के विसावदर शहर में हुआ था। वह 1945 में प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए।1975 के आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वह 1980 के दशक से भारतीय जनता पार्टी सदस्य थे। उन्होंने पहले 2012 में भाजपा छोड़ी और गुजरात परिवर्तन पार्टी का गठन किया, जिसका बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ विलय कर दिया। वह 2012 के विधानसभा चुनाव में विसावदर से चुने गए थे परंतु बाद में अस्वस्थ होने के कारण 2014 में इस्तीफा दे दिया था। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed