{"_id":"592256af4f1c1b4173536528","slug":"gujarat-elections-pm-modi-will-be-on-two-days-visit-in-gujarat-s-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का मिशन गुजरात, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भुज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का मिशन गुजरात, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भुज
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
Updated Mon, 22 May 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से यानि सोमवार के गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़ा जा रहा है। चुनाव की तैयारी में पीएम मोदी का लग जाना इस बात से साफ है कि वे इस साल में तीसरी बार गुजरात दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वे हाल ही में गुजरात के सूरत पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी कच्छ जिले में जनता को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी यहा अफ्रीकन डेवल्पमेंट बैंक के वार्षिक बैठक, जोकि गांधीनगर में होनी है, उसमें भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पीएम मोदी गांधीधाम में लोगों को संबोधित करते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। उसी शाम कच्छ के भचाऊ में संबोधन के दौरान नर्मदा से जुड़े पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन