फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat elections 2022 updates pm modi meets bjp little campaigner video viral

गुजरात चुनाव: नन्ही बच्ची का भाषण सुन दंग रह गए प्रधानमंत्री, मोदी ने भगवा गमछे पर दिया ऑटोग्राफ

Mon, 21 Nov 2022 07:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 07:08 PM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची ने गले में भाजपा का दुपट्टा डाला हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी के संग खड़ी है। इस दौरान वह अयोध्या में राम मंदिर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत तमाम विषयों पर धारदार ढंग से बात रखती है और भाजपा की उपलब्धियों को गिनाती है।

विज्ञापन
gujarat elections 2022 updates pm modi meets bjp little campaigner video viral
भाजपा प्रशंसक बच्ची के साथ पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नौ दिनों का समय ही शेष है। ऐसे में सभी राजनेता अपनी-अपनी पार्टियों के प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां राज्य में पहली रैली को संबोधित कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, मोदी का एक बच्ची संग वीडियो सामने आया है। जिसमें वह धारदार ढंग से भाजपा के समर्थन में गुजराती भाषा में भाषण देते हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची ने गले में भाजपा का दुपट्टा डाला हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी के संग खड़ी है। इस दौरान वह अयोध्या में राम मंदिर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत तमाम विषयों पर धारदार ढंग से बात रखती है और भाजपा की उपलब्धियों को गिनाती है। वहीं प्रधानमंत्री भी भाजपा प्रशंसक इस बच्ची का भाषण ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं। भाषण सुनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी बच्ची को सराहा और उसके गले में पहने हुए भगवा दुपट्टे पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed