फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat elections 2017: Rahul Gandhi blamed modi Government for the death of Rohit Vemula

अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी- वेमुला ने नहीं की थी आत्महत्या, सरकार ने कराई थी हत्या

Fri, 24 Nov 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 24 Nov 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
gujarat elections 2017: Rahul Gandhi blamed modi Government for the death of Rohit Vemula
राहुल गांधी - फोटो : ANI

चुनाव से पहले दो दिवसीय चुनावी सभा के लिए गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अहमदाबाद में दलित स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने रोहित वेमुला की मौत पर मोदी सरकार पर कई वार किए। उन्होंने कहा कि वेमुला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हिन्दुस्तान की सरकार ने हत्या की थी।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कैसे हिम्मत की रोहित वेमुला ने कि शिक्षा के लिए कॉलेज चला गया? चिट्ठी आती है मिनिस्टर के यहां से और उसको कुचल देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी या बीजेपी सरकार ने गुजरात में 22 सालों में एक काम दलितों के लिए किया हो, कोई बता दे।
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कई बड़े चेहरे गायब 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर के कीर्ति मंदिर का दौरा करने के बाद मछुआरा समुदाय से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने मछुआरों से वादा किया कि यदि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अलग से मत्स्य मंत्रालय की स्थापना होगी। वहीं राज्य के मछुआरों को नाव के लिए डीजल खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी को रोकने पर उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 10-15 उद्योगपतियों की वजह से हुए प्रदूषण के कारण आज गुजरात के मछुआरों को गहरे समुद्र में जाकर काम करना पड़ता है। जबकि ये उद्योगपति मोदी के दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो मछुआरों के डीजल खरीदने पर सरकार 25 फीसदी सब्सिडी देती थी। 

CWC बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, इस दिन होगी राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपये नैनो फैक्ट्री के लिए तो दे दिए लेकिन आपके लिए 300 करोड़ रुपये सालाना का मामूली बजट नहीं उठा सकी। इस दौरान उन्होंने राज्य में कांग्रेस की जीत विश्वास भी जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed