फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election: Which party spending the most on helicopter and charter plane for election campaign

Gujarat Election: चुनाव प्रचार में उड़नखटोला वॉर! हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन पर जमकर खर्च कर रहे सियासी दल

Sat, 12 Nov 2022 11:41 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Gujarat Election: जानकारी के अनुसार, सत्ताधारी भाजपा ने प्रदेश में सबसे ज्यादा चार हेलीकॉप्टर और तीन चार्टर्ड प्लेन बुक किए हैं। जो पिछले साल से दोगुने हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने दो हेलीकॉप्टर और दो चार्टर्ड प्लेन बुक किए थे। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक प्लेन और एक हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया है...
loader
Gujarat Election: Which party spending the most on helicopter and charter plane for election campaign
Gujarat Election- Helicoper in rally - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

गुजरात चुनावों की तारीखों के एलान के बाद प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान जोर शोर के साथ शुरू कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों ने गांवों और दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए जेट, टर्बो क्रॉप समेत 9 चार्टर्ड एयरक्राफ्ट, 6 टि्वन इंजन अगस्ता हेलीकॉप्टर अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली से विशेष मंगवाकर आगामी 25 दिनों के लिए एडवांस बुक कर दिए हैं। पार्टियों ने एक जेट विमान प्रति घंटे 2 से 4 लाख, टर्बोक्रॉप इंजन वाले विमान 1.40 लाख और टि्वन इंजन वाले हेलीकॉप्टर को 3 से 4 लाख के हिसाब से बुक किया है। एक माह के धुंआधार प्रचार पर सभी पार्टियां 100 करोड़ हेलीकॉप्टर से प्रचार पर खर्च करने जा रही है।

भाजपा ने 4 हेली और 3 चार्टर्ड मगंवाए

जानकारी के अनुसार, सत्ताधारी भाजपा ने प्रदेश में सबसे ज्यादा चार हेलीकॉप्टर और तीन चार्टर्ड प्लेन बुक किए हैं। जो पिछले साल से दोगुने हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने दो हेलीकॉप्टर और दो चार्टर्ड प्लेन बुक किए थे। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक प्लेन और एक हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सीधे राजधानी दिल्ली से ही चार्टर्ड प्लेन लेकर गुजरात आते हैं। भाजपा ने एडब्ल्यू 139, एडब्ल्यू 109 और एमडी 900 हेलीकॉप्टर 25 दिनों के लिए बुक किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने 6 सीटर सी-90, साइटेशन-2- 5 सीटर और बी-2 100- 7 सीटर को 25 दिनों के लिए बुक किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने सेस जेट- 9 सीटर दो दिन के लिए बुक किया है।

PM Modi
PM Modi - फोटो : Agency (File Photo)

कंपनियों ने किरायों में की बढ़ोतरी

इधर गुजरात चुनाव को देखते हुए चार्टर्ड फ्लाइटों के प्रति घंटा किराए में भी बढोत्तरी हो गई हैं। इसके अलावा रूटीन फ्लाइट भी महंगी हो गई है। चुनाव को देखते हुए एयरक्राफ्ट बी2 का किराया 1.50 लाख, साइटेशन एयरक्राफ्ट का किराया 2 लाख, होवकर 3 लाख, फाल्कन का 4 लाख का किराया पहुंच गया है। एक फ्लाइट की हैंडलिंग पर 30 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसमें जीए टर्मिनल वन टाइम चार्ज, लाउंज उपयोग के टैक्स समेत विभिन्न खर्च शामिल है।

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। गुजरात में आमतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बीच आमना-सामना होता रहा है, लेकिन आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी मैदान में एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed