फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election results of 6481 village panchayats out counting going on elsewhere

गुजरात : 6481 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित, अन्य जगहों के लिए मतगणना जारी

Wed, 22 Dec 2021 12:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

राज्य चुनाव निकाय (एसईसी) ने कहा कि 2,205 सीटों के लिए मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है। परिणाम आते ही भरूच जिले के हिंगलोत गांव में जीत-हार उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन
Gujarat election results of 6481 village panchayats out counting going on elsewhere
Gujarat panchayat elections 2021 results - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात चुनाव आयोग ने मंगलवार रात तक गुजरात की 8,686 ग्राम पंचायतों में से 6,481 के नतीजे घोषित कर दिए। दो दिन पहले चुनाव हुए थे। पंचायत चुनावों में उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से खड़े होते हैं न कि पार्टी के टिकट पर, हालांकि वे राजनीतिक दलों से संबद्ध हो सकते हैं। मंगलवार को सुबह नौ बजे से 344 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई थी। वोटिंग बैलेट पेपर के जरिए हुई थी।

विज्ञापन


2205 सीटों के लिए मतगणना जारी
राज्य चुनाव निकाय (एसईसी) ने कहा कि 2,205 सीटों के लिए मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है। परिणाम आते ही भरूच जिले के हिंगलोत गांव में जीत-हार उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वडोदरा जिले में एक बैलेट बॉक्स से बैलेट पेपर में लिपटे करेंसी नोट बरामद किए गए। एक सीट पर एक उम्मीदवार को केवल एक वोट प्राप्त हुआ, जो यह दर्शाता है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के वोट भी प्राप्त करने का प्रबंध नहीं कर सका।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के लिए अंतिम मतदान 78.30 प्रतिशत था, जिसमें लगभग 1.81 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 1.42 करोड़ से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 47,000 से अधिक पंचायत वार्डों में सरपंच पदों के लिए कुल 27,200 और सदस्य पदों के लिए 1,19,998 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईसी के मुताबिक 1,165 ग्राम पंचायतों और 9,613 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुए। अन्य 473 पंचायत निकाय और 27,479 वार्ड "आंशिक रूप से निर्विरोध" रहे। इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता को दो वोट डालने होते हैं, एक सरपंच का चुनाव करने के लिए और दूसरा अपने वार्ड से पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए। इस चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए आखिरी बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed