फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election: Property worth 97 crores, luxury vehicles, know what Ravindra Jadeja and his wife have?

Gujarat Election: एक करोड़ के गहने, डेढ़ करोड़ की गाड़ियां, जानें जडेजा और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति

Tue, 15 Nov 2022 07:21 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 15 Nov 2022 07:21 PM IST
सार

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रिवाबा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसमें उन्होंने पति रविंद्र जडेजा और खुद की संपत्ति की पूरी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Gujarat Election: Property worth 97 crores, luxury vehicles, know what Ravindra Jadeja and his wife have?
रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने उन्हें जामनगर जिले की जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। रिवाबा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ उन्होंने हलफनामा भी दाखिल किया। इसमें उन्होंने पति रवींद्र जडेजा और खुद की संपत्ति की पूरी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

इसमें रिवाबा ने बताया है कि उनके पास कुल 97 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें करोड़ों के जमीन, प्लॉट और आलीशान घर शामिल है। इसके अलावा रिवाबा और उनके पति के पास करीब एक करोड़ रुपये के गहने हैं। जडेजा ने 2021-22 में 18.56 करोड़ रुपये की आय दिखाई है। वह लग्जरी गाड़ियों के शौकिन हैं। आइए जानते हैं कि दोनों के पास कुल कितनी संपत्ति है? रिवाबा ने क्या पढ़ाई की है? 
विज्ञापन

 

पहले रिवाबा के बारे में जान लीजिए 
रिवाबा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। दो नवंबर 1990 को रिवाबा का जन्म राजकोट में हुआ। पिता हरदेव सिंह सोलंकी और मां प्रफुल्लबा सोलंकी हैं। रिवाबा और रवींद्र जडेजा की एक बेटी है। रिवाबा ने 2006 में स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर से 10वीं, आत्मीय कॉलेज से 2011 में डिप्लोमा इन मैकेनिकल, 2015 में जीटीयू अहमदाबाद से बीई मैकेनिकल की पढ़ाई की है। 

Gujarat Election: Property worth 97 crores, luxury vehicles, know what Ravindra Jadeja and his wife have?
पत्नी रीवाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख रविंद्र जडेजा - फोटो : Instagram
97.35 करोड़ रुपये की संपत्ति 
रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के पास कुल 97.35 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रिवाबा के पास कुल 62.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि रवींद्र जडेजा के पास 37.43 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पारिवारिक चल संपत्ति 26.25 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा के नाम 33 करोड़ पांच लाख रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति भी है। इसमें कृषि भूमि, कॉमर्शियल प्लॉट, रेशिडेंशियल प्लॉट और आलीशान घर शामिल है। रवींद्र ने साल 21-22 में 18.56 करोड़ रुपये की आय दिखाई है। वहीं, रिवाबा ने 6.20 लाख रुपये।   
विज्ञापन

Gujarat Election: Property worth 97 crores, luxury vehicles, know what Ravindra Jadeja and his wife have?
रवींद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
एक करोड़ रुपये के गहने 
रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के पास करीब एक करोड़ रुपये के गहने हैं। इसमें सोना, चांदी, हीरे के गहने शामिल हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में रिवाबा ने बताया है कि उनके पास कुल 34.80 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। इसके अलावा 14.80 लाख रुपये के डायमंड और आठ लाख रुपये की सिल्वर ज्वैलरी है। रवींद्र के पास 23.43 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। 

Gujarat Election: Property worth 97 crores, luxury vehicles, know what Ravindra Jadeja and his wife have?
पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ रविंद्र जडेजा। - फोटो : अमर उजाला
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं रवींद्र जडेजा 
रिवाबा के नाम भले ही कोई गाड़ी न हो, लेकिन उनके पति के पास तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें एक डब्ल्यूवी पोलो जीटीआई, एक फोर्ड एंडवर और एक ऑडी शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed