फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election, Cm Himanta Biswa Sarma Statement Over Rahul Gandhi Looking Like Saddam hussein

Gujarat : आज कल 'सद्दाम हुसैन' की तरह दिखने लगे हैं राहुल गांधी, हिमंत सरमा ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

Wed, 23 Nov 2022 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Nov 2022 01:00 PM IST
सार

गुजरात के भार्गव रोड कुबेरनगर चुनाव प्रचार करने पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि आजकल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का चेहरा  इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसा दिखने लगा है।

विज्ञापन
Gujarat Election, Cm Himanta Biswa Sarma Statement Over Rahul Gandhi Looking Like Saddam hussein
हिमंत सरमा और राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में चुनाव के दिन नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं। चुनावी मैदान में अपने दिग्गजों को भेजना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव प्रचार के लिए कुबेरनगर आए थे और यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।  उन्होने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसे दिखने लगे हैं। उन्होंने सावरकर के ऊपर टप्पणी को लेकर भी राहुल पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


आज कल राहुल सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं: हिमंत सरमा
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए हिमंत सरमा ने कहा कि गांधी वंशज की छवि महात्मा गांधी या सरदार पटेल जैसी होनी चाहिए न कि पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसी। हिमंता ने कहा, अभी मैंने देखा है कि उनका(राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है। वे आजकल इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं। चेहरा बदलना कोई बुरी बात नहीं है। आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?
विज्ञापन


राहुल गुजरात में एक विजिटिंग प्रोफेसर की तरह आ रहे
सरमा ने चुनाव से पहले राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि वह राज्य में अदृश्य हैं। असम के सीएम ने कहा कि वह राज्य का दौरा ऐसे करते हैं जैसे कि वह एक विजिटिंग प्रोफेसर हों। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रचार भी नहीं किया। वह केवल उन जगहों पर जा रहे हैं जहां चुनाव नहीं हो रहे हैं, शायद इसलिए कि वह हारने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए  बॉलीवुड सितारों को पैसे दिए गए
असम के मुख्यमंत्री ने आगे दावा किया कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सितारों को पैसे दिए। बता दें कि अभिनेत्री पूजा भट्ट और अमोल पालेकर, सुशांत सिंह जैसे अभिनेता इस यात्रा में भाग लिया था।

पब्लिसिटी के लिए राहुल का नाम लेते हैं हिमंत सरमा:  असम कांग्रेस प्रमुख
सीएम सरमा की राहुल गांधी-सद्दाम हुसैन वाली टिप्पणी पर असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री  सिर्फ एक हेडलाइन चाहते हैं और आपको वह तभी मिलता है जब आप राहुल गांधी का नाम लेते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा कुछ भी कह सकते हैं। वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हम ध्यान नहीं देते।  


गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव, आठ को परिणाम
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता की भी घोषणा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed