फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Viramgam Assembly Seat Profile and History

Viramgam Assembly Seat: इस सीट पर हार्दिक पटेल ने खिलाया कमल, इतने उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त

Thu, 15 Dec 2022 06:19 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 06:19 PM IST
सार

 भाजपा की ओर से उतरे हार्दिक पटेल ने आप के अमर सिंह ठाकोर को 51,707 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। यहां कांग्रेस तीसरे नम्बर पर रही। वहीं 11 उम्मीदवार ऐसे भी थे जो अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Viramgam Assembly Seat Profile and History
हार्दिक पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


इस चुनाव में अहमदाबाद जिले की वीरमगाम सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही है। भाजपा ने इस सीट से पाटीदार आंदोलन से निकले हार्दिक पटेल को यहां से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भाजपा की ओर से उतरे हार्दिक पटेल ने आप के अमर सिंह ठाकोर को 51,707 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। हार्दिक को 99,155 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी के अमर सिंह ठाकोर 47,448 वोट से संतोष करना पड़ा। यहां कांग्रेस तीसरे नम्बर पर रही। कांग्रेस के लखाभाई भीखाभाई  भारवाड़ को 42,724 वोट मिले। वहीं, 11 उम्मीदवार ऐसे भी थे जो अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन

 
2017 में 20 उम्मीदवारों की जमानत हुई थी जब्त
 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने तेजाश्रीबेन पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। पटेल को कांग्रेस के लाखाभाई धारवाड़ से करीब छह हजार के मतों के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। इस चुनाव में यहां से 22 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 20 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। जून 2022 में भाजपा में आए हार्दिक को पहली बार ही पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया था।    
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में कांग्रेस के टिकट पर जीतीं थीं तेजाश्री
2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार तेजाश्री पटेल की विजय हुई थी। उन्होंने भाजपा के प्रागजीभाई पटेल को 16 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। उस चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 3 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
छह महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक को मिली थी टिकट  
मई 2022 तक हार्दिक पटेल कांग्रेस में थे। कांग्रेस छोड़ने से पहले वह पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष थे। 2017 के चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वीरमगाम सीट पर पाटीदार समाज के वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से कुंवर जी ठाकोर यहां से मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

अहमदाबाद जिले की ज्यादातर सीटें भाजपा के पास 
वीरमगाम सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटो पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed