फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 vijapur assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Vijapur Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस ने मारी बाजी, 2017 में यहां नोटा ने बिगाड़ा था पार्टियों का गणित

Thu, 15 Dec 2022 07:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 07:23 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने पिछला चुनाव जीतने वाले रमणभाई धुलाभाई पटेल को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने सीजे चावड़ा को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस के सीजे चावड़ा जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 vijapur assembly seat chunav result profile and history news in hindi
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में महेसाणा जिले की वीजापुर विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा व मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। इस चुनाव में यहां कांग्रेस ने बाजी मारी है। पार्टी के उम्मीदवार सीजे चावड़ा ने भाजपा के रमणभाई धुलाभाई पटेल को महज 7,053 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


यहां अब तक हुए 14 चुनाव में से भाजपा को पांच एवं कांग्रेस को आठ चुनाव में जीत हासिल हुई है। 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए था। 

2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रमणभाई धुलाभाई पटेल ने कांग्रेस के नाथाभाई पटेल को महज 1,164 वोटों से हराया था। हालांकि, भाजपा की इस जीत में नोटा ने निर्णायक भूमिका अदा की थी। यहां नोटा को 1,280 वोट पड़े थे जोकि जीत के अंतर से 116 वोट अधिक था। इस चुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे प्रह्लाद भाई पटेल ने भाजपा उम्मीदवार कांतिभाई पटेल को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने मौजूदा विधायक को टिकट दिया था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक रमणभाई धुलाभाई पटेल को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने डॉ. चौरसिंह जे चावड़ा (सीजे चावड़ा) को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से  चिरागभाई पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में मेहसाणा जिले की 5 सीटों पर जीती थी भाजपा
वीजापुर सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed