फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Savli Assembly Seat Profile and History

Savli Assembly Seat: सावली सीट पर भाजपा को मिली बड़ी जीत, जानें पिछले चुनाव में कैसे रहे हैं यहां के नतीजे

Thu, 15 Dec 2022 08:53 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 08:53 PM IST
सार

इस बार भाजपा ने यहां से केतनभाई इनामदार को उतारा था। केतनभाई ने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीपसिंह राउलजी को  36,926 वोटों से हरा दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Savli Assembly Seat Profile and History
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वडोदरा जिले की सावली सीट कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है क्योंकि पार्टी ने यहां सात चुनाव जीते हैं। हालांकि, बीते तीन चुनावों में इसे हार मिली है। इस सीट पर 1962 में पहली बार चुनाव हुए थे। इस बार भाजपा ने यहां से केतनभाई इनामदार को उतारा था। केतनभाई ने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीपसिंह राउलजी को  36,926 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने 2013 में पार्टी  ज्वाइन करने वाले केतनभाई महेंद्रभाई इनामदार को टिकट दिया था। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए केतनभाई इनामदार ने इस चुनाव को जीत लिया। उन्होंने कांग्रेस के सागर प्रकाश ब्रह्मदत्त को 41 हजार वोटों से हराया था। 
विज्ञापन

 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट को केतनभाई महेंद्रभाई इनामदार ने जीता था। हालांकि, उस चुनाव में वो भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गए थे और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के सुमन सिंह चौहान को शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक केतनभाई महेंद्रभाई इनामदार को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने कुलदीप सिंह राउलजी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। आम आदमी पार्टी ने विजय चावड़ा को मैदान में उतारा था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट 
सावली सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 


इस चुनाव में क्या रहे गुजरात के नतीजे?
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कांधल जडेजा कुटियाना सीट से विजयी हुए। बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed