{"_id":"6379708bf21ff712f867f346","slug":"gujarat-election-2022-read-todays-pm-modi-full-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, कांग्रेस के गढ़ सौराष्ट्र में सेंध लगाने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, कांग्रेस के गढ़ सौराष्ट्र में सेंध लगाने की कोशिश
Sun, 20 Nov 2022 05:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:40 AM IST
सार
पीएम मोदी का आज सोमनाथ मंदिर जाने के बाद उनका सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब पीएम मोदी की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को वलसाड में पीएम मोदी ने रैली की और रोड शो भी किया। वहीं पीएम आज (रविवार) ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे, लेकिन उससे पहले सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे। प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
चार रैलियों को करेंगे संबोधित
20 नवंबर को सोमनाथ मंदिर जाने के बाद उनका सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में लोगों को संबोधित करेंगे। संयोग से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सौराष्ट्र के इन विधानसभा क्षेत्रों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। भाजपा ने राज्य में सरकार तो बनाई लेकिन लोगों रुख अपनी नहीं मोड़ पाई। यहां लोगों ने पारंपरिक रूप से कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे सौराष्ट्र के वेरावल में रहेंगे और दोपहर 12:45 बजे धोराजी में रहेंगे। अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाद में शाम 6:15 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को गांधीनगर लौट आएंगे और रात में राजभवन में आराम करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को करेंगे तीन चुनावी सभाएं
सोमवार (21 नवंबर) को फिर वे चुनाव अभियान पर निकलेंगे, इस दिन पीएम की तीन चुनावी सभाएं होंगी। वे दोपहर 12 बजे सुरेंद्र नगर, दोपहर दो बजे जंबूसर और शाम चार बजे नवसारी में चुनावी सभा करेंगे। शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों में पीएम आठ सभाओं चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गुजरात में 34 जनसभाएं की थीं, इस बार वे कम से कम 25 चुनावी सभाएं करेंगे।
अमरेली के एक ही मैदान में पीएम और राहुल की सभा
22 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश के अमरेली में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल से पहले 20 नवंबर को अमरेली में ही पीएम मोदी भी रैली करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मोदी और राहुल गांधी दोनों एक ही जगह एक ही डोम में सभा संबोधित करेंगे। अमरेली कांग्रेस नेता परेश धानाणी का गढ़ रहा है। भाजपा इस पर कब्जा जमाने की फिराक में है। इसलिए पीएम मोदी यहां रैली करने आ रहे हैं। पिछली बार भी पीएम यहां रैली करने आए थे, लेकिन भाजपा को दोनों सीटों पर हार मिली थी।
आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम
गुजरात में, भाजपा पार्टी पिछले 27 वर्षों से सत्ता में है और नरेंद्र मोदी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में पार्टी 140 से ज्यादा सीटें लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है और पार्टी को वापस आने और सातवें कार्यकाल के लिए सरकार बनाने का भरोसा है। गुजरात राज्य में 182 विधानसभा क्षेत्र हैं, 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।