Gujarat Election: सच स्वीकारना गुजरात का स्वभाव, यहां के लोग सुनते सबकी हैं...वोट डालने के बाद बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और इसके बाद वोट डाला। वह सुबह करीब 9.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे।
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।
गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने वोट डालने के बाद बाद कि गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। अपने स्वभाव के अनुसार वे बड़ी संख्या में मतदान भी कर रहे हैं। मैं गुजरात के मतदाताओं का भी बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ 'लोकतंत्र का त्योहार' मनाया है।
पीएम मोदी की मां हीरा बा ने डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने गांधीनगर में वोट डाला। हीरा बा व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया। वहीं, मतदान के बाद पीएम मोदी के भाई सोमाभाई मोदी ने कहा, '2014 के बाद केंद्र ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं, उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।'
पीएम ने मतदान से पहले किया रोडशो यह आचार संहिता का उल्लंघन : कांग्रेस
पार्टी के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, कांग्रेस आचार संहिता के उल्लंघन के ऐसे मामलों में कानूनी कदम पर विचार कर रही है। रोडशो के मुद्दे को हम बड़े स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने कहा, अगर इस चुनाव प्रचार का सीधा प्रसारण चैनलों पर होता है तो इसका खर्च पार्टी के खाते में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मतदान करने के लिए निकलते हैं तो ढाई घंटे का रोडशो करते हैं। चुनाव आयोग को कुछ सुनाई और दिखाई नहीं देता। उन्होंने दावा किया कि आयोग आंख मूंदकर बैठा हुआ है।
खेड़ा बोले, हमारे उम्मीदवार कांतिभाई खराड़ी लिखकर देते हैं कि उन्हें सुरक्षा चाहिए। रविवार को उन पर हमला होता है। आयोग खामोश रहता है। चुनाव में पीएम के बच्चों के इस्तेमाल को लेकर हमने आयोग का दरवाजा खटखटाया लेकिन आयोग चुप रहा। एजेंसी