{"_id":"6368cdb4d25cfd4fe2614cc9","slug":"gujarat-election-2022-know-about-inaccessible-areas-of-gujarat-poling-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: कहीं जंगल तो कहीं पानी के बीच बनेगा मतदान केंद्र, जानें गुजरात के दुर्गम इलाकों में कैसे होगी वोटिंग?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: कहीं जंगल तो कहीं पानी के बीच बनेगा मतदान केंद्र, जानें गुजरात के दुर्गम इलाकों में कैसे होगी वोटिंग?
Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
सार
इस बार तीन मतदान केंद्रों की चर्चा खूब हो रही है। इसमें एक मतदान केंद्र गिर जंगल में बनाया जाएगा, जहां सिर्फ एक ही वोटर होगा। दूसरा मतदान केंद्र शियालबेट आईलैंड पर पानी के बीच बनाया जाएगा। तीसरा मतदान केंद्र शिपिंग कंटेनर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। एक तरफ राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं चुनाव आयोग भी हर स्तर पर लोगों को सहूलियत देने के लिए काम कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी तीन मतदान केंद्रों की चर्चा खूब हो रही है।
इसमें एक मतदान केंद्र गिर जंगल में बनाया जाएगा, जहां सिर्फ एक ही वोटर होगा। वहीं, दूसरा मतदान केंद्र शियालबेट आईलैंड पर पानी के बीच बनाया जाएगा। इसी तरह एक मतदान केंद्र पोत कंटेनर में बनाया जाएगा, जहां 200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ये कैसे होगा? कैसे पानी के बीच में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी? आईलैंड तक कैसे चुनाव आयोग के अधिकारी पहुंचेंगे? गिर जंगल में किस वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा? आइए जानते हैं....

गिर जंगल में वोट करेंगे महंत हरिदास।
- फोटो : अमर उजाला
गिर जंगल में किसके लिए बनाया जाएगा मतदान केंद्र
हर बार की तरह इस बार भी गिर जंगल में सिर्फ एक मतदाता के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ये मतदान केंद्र जूनागढ़ में स्थित गिर जंगल के बाणेज नाम की जगह पर होगा। यहां एक मंदिर है। जिसके पुजारी जंगल में ही रहते हैं। मतदान केंद्र भी उन्हीं पुजारी के लिए बनाया जाता है। यहां मतदान कराने के लिए 15 अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। ये टीम सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बूथ पर रहेगी। यह देश का इकलौता मतदान केंद्र है, जहां सिर्फ एक ही वोटर वोट देता है।
2002 से अब तक यहां के पुजारी भरतदास दर्शनदास के लिए यह मतदान केंद्र बना करता था, लेकिन 2019 में उनका निधन हो गया। अब उनकी जगह महंत हरिदास ने ले ली है। इसलिए अब यह मतदान केंद्र महंत हरिदास के लिए खासतौर पर बनाया जाएगा। यहां पहले चरण में यानी एक दिसंबर को वोटिंग होनी है।

शियालबेट आईलैंड
- फोटो : अमर उजाला
शियालबेट आईलैंड में कैसे होगी वोटिंग?
गिर जंगल की तरह ही गुजरात के अमरेली जिले में एक द्वीप है। इसका नाम शियालबेट है। यहां पर कुल 4,757 वोट हैं। इस द्वीप के चारो तरफ पानी ही पानी है। ऐसे में यहां तक पहुंचने के लिए चुनाव आयोग की टीम को नाव का सहारा लेना पड़ेगा। 2016 में ही इस द्वीप पर पहली बार बिजली की व्यवस्था कराई गई थी।

शिपिंग कंटेनर में भी वोटिंग होगी।
- फोटो : अमर उजाला
200 मतदाताओं के लिए शिपिंग कंटेनर में बनेगा केंद्र
गुजरात में भरूच जिले में 200 से अधिक मतदाताओं के लिए शिपिंग कंटेनर में मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि उन्हें मतदान वाले दिन लंबी दूरी तय नहीं करना पड़े। यह शिपिंग कंटेनर एक अस्थायी मतदान केंद्र होगा जिसे भरूच जिले के आलियाबेट इलाके में स्थापित किया जाएगा। ये इलाका जिले से बिल्कुल हटकर है। ऐसे में यहां से लोगों को शहर की तरफ जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर बार यहां के वोटर्स को वोट देने के लिए 82 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।

मतदान केंद्र पर लगी भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
मतदाताओं की सहुलियत के लिए क्या-क्या?
मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान स्थल ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। टॉयलेट, पीने का पानी, समुचित प्रकाश, साइनेज, रैम्प, व्हील चेयर जैसी सुविधाएं मतदान स्थल पर होंगे। मतदान स्थल पर हेल्प डेस्क, वोटर फैसेलिटेशन सेंटर और पोल वॉलेंटियर्स भी मतदाताओं की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। 33 पोलिंग स्टेशन युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित होंगे।
इन चुनावों के लिए कुल 51,782 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 17,506 शहरी और 34,276 ग्रामीण इलाकों में होंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 948 लोग वोट डालेंगे। करीब 50 फीसदी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जाएगी। कुल 51,782 पोलिंग स्टेशन में से 25,891 पोलिंग स्टेशनों की चुनाव आयोग वेबकास्टिंग करेगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
किस जिले में कब होगा चुनाव?
पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा।
दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।

गुजरात में कब-कहां चुनाव?
- फोटो : Amar Ujala
कितने मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल?
2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 4.90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 2,53,36,610 पुरुष मतदाता और 2,37,51,738 महिला मतदाता हैं। इनमें 27 हजार 943 सर्विस वोटर्स, 4,04,802 दिव्यांग मतदाता वोट डालेंगे। मतदाताओं में 9.8 लाख वोटरों की उम्र 80 साल से अधिक है। इनमें 10 हजार 460 की उम्र 100 साल से ज्यादा हैं। एक हजार 417 थर्ड जेंडर के मतदाता भी इन चुनाव में वोट डाल सकेंगे। चार लाख 61 हजार 494 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम जान लीजिए
गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण के लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, एक दिसंबर को चुनाव होगा।
इसी तरह दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 20 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।