फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 jhalod assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Jhalod Assembly Seat: यहां 15 साल बाद जीती भाजपा, मौजूदा MLA का टिकट काटने वाली कांग्रेस रही तीसरे नंबर पर

Fri, 16 Dec 2022 12:52 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:52 PM IST
सार

इस सीट पर भाजपा के महेशभाई भूरिया ने आप के अनिल गरासिया को 35,222 वोटों से हराया। कांग्रेस के  डॉ. मितेश के. गरासिया को तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक भावेश भाई कटारा की जगह मितेश गरासिया को मैदान में उतारा था। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 jhalod assembly seat chunav result profile and history news in hindi
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने मौजूदा विधायक भावेश भाई कटारा की जगह डॉ. मितेश के. गरासिया को मैदान में उतारा था। गरासिया तीसरे नंबर पर रहे। आप के अनिल गरासिया को भाजपा के महेशभाई भूरिया के हाथों 35,222 वोटों से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में दाहोद जिले की झालोद विधानसभा सीट राज्य की आरक्षित सीटों में से एक है। ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है जोकि राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए बेहद खास थी। इस चुनाव से पहले पार्टी ने पिछले तीन चुनाव यहां लगातार जीते हैं। 1962 में इस सीट पर पहली बार में चुनाव हुए थे। यहां अब तक हुए 14 चुनाव में से 12 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है जबकि दो बार 2002 एवं 2022 में भाजपा जीती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भावेशभाई कटारा ने भाजपा के महेशभाई भूरिया को 25 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में थे। 
 2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे डॉ. मितेश के. गरासिया ने भाजपा उम्मीदवार भावसिंह भाई वाघेला को शिकस्त दी थी। 

इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा था
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक भावेश भाई कटारा का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने डॉ. मितेश के. गरासिया को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने महेशभाई भूरिया को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से अनिल गरासिया मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में दाहोद जिले की चार सीट पर जीती थी भाजपा
झालोद सीट, दाहोद जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से चार सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed