फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022 Indranil Rajgurus return to Congress

Gujarat Election 2022: इंद्रनील राजगुरू की कांग्रेस में वापसी, पहले पार्टी छोड़कर आप में हुए थे शामिल

Fri, 04 Nov 2022 11:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 11:28 PM IST
सार

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंद्रनील राजगुरु गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने गुजरात में आप में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Indranil Rajgurus return to Congress
इंद्रनील राजगुरु - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंद्रनील राजगुरू गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने गुजरात में आप में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हमेशा कांग्रेस के साथ थे, मेरे जाने पर मेरे परिवार को भी मंजूर नहीं था। मैं बीजेपी को हराने के लिए आप में शामिल हुआ था, लेकिन मुझे लगा कि वे बीजेपी की तरह लोगों को गुमराह करते हैं।

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का नाम अहम है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोढवाडिया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया गया है। अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है। इसके अलावा बची हुई 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed