फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Gondal Assembly Seat chunav result profile and history news in hindi

Gondal Assembly Seat: इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीती भाजपा, यहां से पूर्व CM केशुभाई पटेल रह चुके हैं विधायक

Wed, 14 Dec 2022 05:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:51 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: भाजपा की ओर से इस बार गीताबा जडेजा मैदान में थीं। जडेजा पिछले चुनाव में यहां से जीतीं थीं। इस बार गीताबा ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के यतीश देसाई को 43,313 वोटों से परास्त किया।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Gondal Assembly Seat chunav result profile and history news in hindi
केशुभाई पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में राजकोट जिले की गोंडल विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक है। भाजपा की ओर से इस बार गीताबा जडेजा मैदान में थीं। जडेजा पिछले चुनाव में यहां से जीतीं थीं। इस बार गीताबा ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के यतीश देसाई को 43,313 वोटों से परास्त किया।
विज्ञापन


ये सीट पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र में आती है। ये सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण रही है क्योंकि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। 1998 से अब तक हुए चुनावों में भाजपा यहां से सिर्फ एक बार हारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में  भाजपा उम्मीदवार गीताबा जयराजसिंह जडेजा ने कांग्रेस के अर्जुन भाई खटारिया को 15 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी दस की जमानत जब्त हो गई थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा के जयराज सिंह जडेजा ने कांग्रेस उम्मीदवार गोर्धनभाई जदाफिया को शिकस्त दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां से लड़ चुके हैं चुनाव 
राजकोट की गोंडल सीट सत्ताधारी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। यहां से इसके दिग्गज नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने 1980 में चुनाव जीता था। 1998 से लेकर 2017 तक भाजपा यहां सिर्फ एक बार हारी है, जब एनसीपी ने 2007 में इस सीट पर कब्जा किया था।
 
भाजपा ने मौजूदा विधायक को मैदान में उतारा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक गीताबा जयराजसिंह जडेजा को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने यतीश गोविंदलाल देसाई को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से निमिशाबेन खूंट मैदान में थीं। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में जिले में भाजपा ने जीती थी छह सीट    
गोंडल विधानसभा सीट, राजकोट जिले में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed