फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 garbada assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Garbada Assembly Seat: इस सीट पर पहली बार जीती भाजपा, जानें पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ

Wed, 14 Dec 2022 05:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:24 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक चंद्रिकाबेन बारिया को टिकट दिया था। चंद्रिकाबेन बारिया अपना चुनाव हार गईं। उन्हें भाजपा के महेंद्र भाई भाभोर ने 27,825 वोटों से हराया।

विज्ञापन
gujarat election 2022 garbada assembly seat chunav result profile and history news in hindi
जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक चंद्रिकाबेन बारिया को टिकट दिया था लेकिन वो अपना चुनाव हार गईं। उन्हें भाजपा के महेंद्र भाई भाभोर के हाथों 27,825 वोटों से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में दाहोद जिले की गरबाडा विधानसभा सीट राज्य की आरक्षित सीटों में से एक है। ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए बेहद खास थी। इस चुनाव से पहले हुए दोनों चुनाव में कांग्रेस ने विजय पताका फहराया था। नए परिसीमन के बाद गरबाडा सीट अस्तित्व में आई थी। 2012 में इस सीट पर पहली बार में चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिकाबेन बारिया ने भाजपा के महेंद्र भाई भाभोर को 16 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी चार उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।  
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरीं चंद्रिकाबेन बारिया ने भाजपा उम्मीदवार मोहिंद्राबेन राठौड़ को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस से मौजूदा विधायक को टिकट मिला 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक चंद्रिकाबेन बारिया को लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने पिछला चुनाव हारने वाले महेंद्र भाई भाभोर को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से शैलेशभाई भाभोर मैदान में हैं। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। 


2017 में दाहोद जिले की चार सीट पर जीती थी भाजपा
गरबाडा विधानसभा सीट, दाहोद जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से चार सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed