फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022: district wise analysis of 2017 vidhan sabha election result

Gujarat Election: 2017 में ज्यादा जिलों में जीती थी कांग्रेस, जानें फिर कैसे सत्ता वापसी में सफल रही भाजपा

Thu, 03 Nov 2022 12:56 PM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: 2017 में गुजरात के किस क्षेत्र में किसे कितनी सीटें मिली थीं? किस क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली तो किस क्षेत्र में कांग्रेस को? किस इलाके में भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाई थी? कितने जिलों में भाजपा ने बढ़त बनाई और कितने में कांग्रेस रही आगे? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: district wise analysis of 2017 vidhan sabha election result
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। 2017 की तरह बार भी दो चरणों में मतदान होगा। आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात चुनाव के भी नतीजे आएंगे। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही थी। वहीं, इस बार आम आदमी पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगी है। 

विज्ञापन

2017 में गुजरात के किस क्षेत्र में किसे कितनी सीटें मिली थीं? किस क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली तो किस क्षेत्र में कांग्रेस को? किस इलाके में भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाई थी? कितने जिलों में भाजपा ने बढ़त बनाई और कितने में कांग्रेस रही आगे? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

2017 में गुजरात के किस क्षेत्र में किसे कितनी सीटें मिली थीं?
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 61, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54, उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 35 सीटें आती हैं। 
मध्य गुजरात की 61 में से 37 सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं। कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें गई थीं। यानी, मध्य गुजरात में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली थी। कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर था। कांग्रेस इस इलाके की 54 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। वहीं, भाजपा के खाते में 23 सीटें गई थीं। एक सीट अन्य के खाते में गई। 
उत्तर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इस इलाके की 32 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। वहीं, 14 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी जीते थे। दक्षिण गुजरात में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस इलाके की 35 सीटों में से 25 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। आठ सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। बकी दो सीटों पर अन्य का कब्जा था। 

किस इलाके में भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाई थी? 
मध्य और दक्षिण गुजरात में जहां भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई वहीं, सौराष्ट्र-कच्छ में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था। हालांकि, सौराष्ट्र के सबसे बड़े जिले राजकोट में कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। जिले की आठ में से छह सीटें भाजपा के खाते में गई थी।  उत्तर गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा के मुकाबले बेहतर रहा था। इस इलाके में कांग्रेस को भाजपा से तीन सीटें ज्यादा मिली थीं। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय जीता था। मध्य गुजरात सीटों के लिहाज से गुजरात का सबसे बड़ा इलाका है। इस इलाके में अहमदाबाद, वडोदरा जैसे जिले आते हैं, जो भाजपा का गढ़ माने जाते हैं। इस इलाके की 61 में से 37 सीटों पर भाजपा जीतने में सफल रही थी। वहीं, दक्षिण गुजरात की 35 में से 25 सीटें अकेले भाजपा के खाते में गई थीं। इस इलाके में कांग्रेस सबसे ज्यादा कमजोर रही थी। दक्षिण गुजरात और अहमदाबाद, वडोदरा जैसे बड़े जिलों में जीत की वहज से ही भाजपा सत्ता में लौटने में सफल रही। 

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: district wise analysis of 2017 vidhan sabha election result
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

कितने जिलों में भाजपा ने बढ़त बनाई और कितने में कांग्रेस रही आगे? 
गुजरात में कुल 33 जिले हैं। इन जिलों में अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 21, सूरत में 16 और वडोदरा में 10 सीटें हैं। इन तीनों बड़े जिलों में भाजपा को एक तरफा जीत मिली थी। अहमदाबाद की 21 में से 15, सूरत की 16 में से 15 और वडोदरा की 10 में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इन तीन जिलों में ही भाजपा 38 सीटें जीतने में सफल रही।  
अगर, नौ सीट वाले बनासकांठा और आठ सीट वाले राजकोट को भी जोड़ लें तो पांच सबसे ज्यादा सीटों वाले जिलों में भाजपा को 47 सीटें मिली थीं। इन जिलों की कुल 64 में से केवल 16 सीट ही कांग्रेस जीत सकी। कुल 33 में 13 जिलों में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। वहीं, 15 जिलों में कांग्रेस की सीटें भाजपा से ज्यादा थीं। पांच जिले ऐसे थे जहां दोनों पार्टियों की सीटें बराबर थीं। 

Gujarat Election 2022: district wise analysis of 2017 vidhan sabha election result
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

क्या ऐसा भी कोई जिला था जहां भाजपा या कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली?

दोनों पार्टियों का कई जिलों में खाता तक नहीं खुला। कुल सात जिले ऐसे थे जहां भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी। इनमें अमरेली, नर्मदा, डांग्स, तापी, अरावली, मोरबी और गिर सोमनाथ जिले शामिल थे। वहीं, दो जिले ऐसे थे जहां 2017 में कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका था। इनमें पंच महल और पोरबंदर जिला शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed