फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 Devgadhbaria assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Devgadhbaria Assembly Seat: NCP प्रत्याशी ने वापस ले लिया था नाम, BJP ने आप को हराकर जीती ये सीट

Tue, 13 Dec 2022 03:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 13 Dec 2022 03:49 PM IST
सार

BJP ने 2017 में देवगढ़ बारिया सीट पर जीते बचुभाई खाबड़ को भाजपा ने फिर से टिकट दिया था। खाबड़ ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भारतसिंह वाखला को 44,201 वोटों से हराया।

विज्ञापन
gujarat election 2022 Devgadhbaria assembly seat chunav result profile and history news in hindi
aap and bjp

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट सपा तो तीन सीटों निर्दलीय विधायकों के खाते में गईं। 
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में दाहोद जिले की देवगढ़ बारिया विधानसभा सीट मुख्य सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए ये सीट बेहद खास थी। पिछले कई चुनावों से देवगढ़ बारिया सीट पर भाजपा का डंका बज रहा है। 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक बचुभाई खाबड़ को टिकट दिया था। खाबड़ ने यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भारतसिंह वाखला को 44,201 वोटों से हरा दिया। इस जीत का उन्हें इनाम भी जल्द मिल गया। सोमवार को भूपेन्द्र पटेल समेत 17 मंत्रियों ने शपथ ली, इन मंत्रियों में खाबड़ भी शामिल थे।
विज्ञापन


इस बार का चुनाव जीतने वाली भाजपा के इस सीट पर पुराने प्रदर्शन को देखें तो यहां अब तक हुए 14 चुनाव में से पार्टी ने पांच चुनाव में विजय पताका फहराया है। 1962 में इस सीट पर पहली बार में चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बचुभाई खाबड़ ने कांग्रेस के भारतसिंह प्रतापभाई वखाला को 45 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी तीन उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।  
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे बचुभाई खाबड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह चौहान को शिकस्त दी थी। 

आदिवासी वोटर करते हैं जीत हार का फैसला 
इस सीट पर करीब 75 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। इनमें भी भील और पटेलिया समाज के आदिवासियों का दबदबा है। यही कारण है कि इस सीट पर भी आदिवासियों का बोलबाला है।

भाजपा ने मौजूदा विधायक पर जताया था भरोसा 
भाजपा से मौजूदा विधायक खाबड़ बचुभाई को टिकट मिला था। उधर कांग्रेस और एनसीपी के उम्मीदवार ने एन वक्त पर अपना नामांकन वापस ले लिया था। पिछली बार कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके भारतसिंह वाखला इस बार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वे आप के टिकट में फिर मैदान में थे। ऐसे में इस बार सीधा मुकाबला आप और भाजपा के बीच ही था। इस चुनाव में भाजपा से हारने वाले वाखला को 69,326 वोट मिले जो कुल वोट का 35.58 फ़ीसद रहा।


2017 में दाहोद जिले की चार सीट पर जीती थी भाजपा
देवगढ़ बारिया विधानसभा सीट, दाहोद जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से चार सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed