{"_id":"63809cbd82f6bf17d04cb637","slug":"gujarat-election-2022-dabhoi-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dabhoi Assembly Seat: डभोई में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, 2017 में नोटा से भी कम रहा था जीत-हार का अंतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dabhoi Assembly Seat: डभोई में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, 2017 में नोटा से भी कम रहा था जीत-हार का अंतर
Mon, 12 Dec 2022 06:12 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:12 PM IST
सार
इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक शैलेश भाई मेहता को टिकट दिया था। मेहता ने कांग्रेस के बालकृष्णभाई नारणभाई पटेल को 20,476 वोटों से हरा दिया। डभोई सीट पर यह भाजपा की लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हुआ है। ऐसी ही एक सीट रही वडोदरा जिले की डभोई। इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक शैलेश भाई मेहता को टिकट दिया था। मेहता ने कांग्रेस के बालकृष्णभाई नारणभाई पटेल को 20,476 वोटों से हरा दिया। पिछली बार शैलेश भाई मेहता की जीत का अंतर नोटा को मिले वोट से भी कम था। पिछले तीन चुनाव में यहां भाजपा को जीत हासिल हुई है। इस सीट पर 1962 में पहली बार चुनाव हुए थे।
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने बालकृष्णभाई नारणभाई पटेल की जगह शैलेश भाई मेहता को टिकट दिया था। मेहता ने कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को महज 2839 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि इस चुनाव में नोटा ने भाजपा की जीत में मदद किया था। 3046 लोगों ने किसी पार्टी को वोट न देकर नोटा को चुना था जो कांग्रेस के लिए नुकसानदेह रहा।
विज्ञापन
2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे बालकृष्णभाई नारणभाई पटेल ने कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को शिकस्त दी थी।
कम अंतर से जीतने पर भी विधायक का नहीं कटा था टिकट
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक शैलेषभाई कनैयालाल मेहता को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने बालकृष्णभाई नारणभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट
डभोई सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।