{"_id":"637f197209bed921eb618ccd","slug":"gujarat-election-2022-bardoli-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bardoli Assembly Seat: बरदोली में लगातार तीसरी बार जीती BJP, जानें यहां के पुराने नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bardoli Assembly Seat: बरदोली में लगातार तीसरी बार जीती BJP, जानें यहां के पुराने नतीजे
Mon, 12 Dec 2022 04:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:29 PM IST
सार
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक ईश्वरभाई परमार को तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार पन्नाबेन अनिलभाई पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें थीं जहां भाजपा की तुलना में विपक्षी कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस सीट पर पन्नाबेन अनिलभाई पटेल को उतारा था। हालांकि, उन्हें भाजपा के ईश्वरभाई उर्फ अनिलभाई रमणभाई परमार के हाथों 89,948 वोटों से शिकस्त मिली।
भाजपा के मजबूत गढ़ वाले सूरत की आरक्षित सीट बरदोली कांग्रेस के लिए खास थी। पार्टी ने यहां 14 में से सात चुनाव जीते हैं। हालांकि, पिछले तीन चुनाव में यहां भाजपा को ही जीत मिली है। 1962 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक ईश्वर भाई परमार को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के तरुण कुमार वाघेला को 34 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे ईश्वर भाई परमार ने कांग्रेस के नितिन भाई राणा को शिकस्त दी थी।
ईश्वर भाई परमार को भाजपा ने तीसरी बार दिया था मौका
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक ईश्वरभाई परमार को तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार पन्नाबेन अनिलभाई पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
बड़दोली विधानसभा सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी।