फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Bapunagar Assembly Seat Profile and History

Bapunagar Assembly Seat: 2017 में कांटे के मुकाबले में हारी थी भाजपा, इस बार कांग्रेस से छीनी सीट

Mon, 12 Dec 2022 04:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 04:17 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर दो बार भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले जगरूप सिंह राजपूत को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह भाजपा ने दिनेशसिंह राजेन्द्रसिंह कुशवाह को मैदान में उतारा था। 2017 में यहां भाजपा बेहद कम अंतर से हारी थी।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Bapunagar Assembly Seat Profile and History
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की बापूनगर सीट सत्ताधारी भाजपा व मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए सियासी तौर पर बेहद खास थी। यहां अब तक तीन ही चुनाव हुए हैं जिसमें दो बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। यह सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2022 चुनाव के लिए भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार दिनेशसिंह कुशवाहा को बनाया था। कुशवाहा ने कांग्रेस के हिम्मतसिंह पटेल को 12,070 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

   
2017 में यहां बेहद कम अंतर से हारी थी भाजपा 
2017 के विधानसभा चुनाव में भी बापूनगर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक जगरूप सिंह राजपूत को टिकट दिया था। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हिम्मत सिंह पटेल ने भाजपा के जगरूप सिंह को 3,067 हजार वोटों से हरा दिया। इस चुनाव में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 14 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक हुए तीन चुनाव में से पहले व तीसरे में भाजपा तो दूसरे चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 2012 में भाजपा की ओर से चुनाव लड़े जगरूप सिंह ने कांग्रेस के हिम्मत सिंह पटेल को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस के लिए ओवैसी की पार्टी ने वापस लिया था नामांकन 
बापूनगर गुजरात की उन सीटों में शामिल है जहां मुस्लिम आबादी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है। यही कारण है कि ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में AIMIM ने अपने उम्मीवार शाहनवाज पठान का नामांकन वापस ले लिया। 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर दो बार भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले जगरूप सिंह राजपूत को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह भाजपा ने दिनेशसिंह राजेन्द्रसिंह कुशवाह को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक हिम्मत सिंह पटेल को ही उतारने की घोषणा की थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
बापूनगर सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed