फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2017 Rangeshvari Chauhan angry from bahu after she gets ticket from BJP

बहू को BJP से टिकट मिलने पर भड़की सास, कहा- प्रचार के लिए आकर तो दिखाए

Sat, 25 Nov 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
gujarat election 2017 Rangeshvari Chauhan angry from bahu after she gets ticket from BJP
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO

किसी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर होने वाला विवाद काफी आम है, लेकिन इस वजह से एक परिवार के लोगों में ठन जाए तो मामला दिलचस्प हो जाता है। दरअसल, गुजरात के पंचमहल से सांसद प्रभात सिंह चौहान के घर में 'सास-बहू' के बीच टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। कलह इतनी बढ़ गई कि सास ने बहू को धमकी तक दे दी कि हिम्मत है तो प्रचार के लिए आकर दिखाए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है BJP
विज्ञापन


क्या है मामला: प्रभात सिंह की पत्नी रंगेश्वरी चौहान कलाल सीट से टिकट चाहती थीं लेकिन भाजपा ने सांसद की बहू सुमन चौहान को टिकट दे दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, प्रभात चाहते थे कि उनकी पत्नी को टिकट मिले, इसके लिए उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेताओं से बात भी की थी लेकिन पांचवी लिस्ट में पत्नी की जगह उनकी बहू का नाम आया। सुमन प्रभात सिंह के बेटे प्रवीण सिंह चौहान की पत्नी हैं। प्रवीण प्रभात की पहली पत्नी के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगेश्वरी टिकट ना मिलने से खफा हैं, उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर सुमन को धमकी भी दी थी जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया था। रंगेश्वरी का कहना है कि सुमन और उनका पति उस इलाके का रहने वाला नहीं है और उनकी जगह किसी और सही शख्स को टिकट मिलती तो ठीक रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed