{"_id":"5a1ba8064f1c1b9f678bdec5","slug":"gujarat-election-2017-congress-spokesperson-rekhaben-chaudhary-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रवक्ता ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रवक्ता ने छोड़ी पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
रेखाबेन चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा है, वहां उनकी प्रदेश प्रवक्ता रेखाबेन चौधरी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी की सदस्यता भी त्याग दी है। फिलहाल साफ नहीं है कि रेखाबेन ने इस्तीफा क्यों दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह टिकट बंटवारे से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टिकट बंटवारे के बाद भड़के कांग्रेस के कार्यकर्ता, पार्टी दफ्तर में की तोड़फोड़
कांग्रेस ने रविवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 76 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। नामों के ऐलान के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भड़क गए थे, उन्होंने कांग्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन
इस्तीफों का दर्द कांग्रेस ही नहीं झेल रही बल्कि भाजपा भी इससे वाकिफ है। 22 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व सांसद कानजीभाई पटेल ने अपने बेटे सुनील पटेल समेत पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।