{"_id":"5a2628714f1c1bb6678bff4a","slug":"gujarat-election-2017-amit-shah-rallies-cancel-in-rajula-mahuva-shihor-due-to-cyclone-ockhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात पहुंचा दक्षिण भारत में तबाही मचाने वाला ओखी तूफान, अमित शाह की तीनों रैलियां कैंसिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात पहुंचा दक्षिण भारत में तबाही मचाने वाला ओखी तूफान, अमित शाह की तीनों रैलियां कैंसिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह/फाइल फोटो
दक्षिण भारत के राज्यों में तबाही मचाने के बाद ओखी चक्रवातीय तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है, इसके चलते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है। आज उनकी राजुला, महुवा एंड शिहोर में रैली होनी थी।
विज्ञापन
ओखी तूफान : फिल्मों में भी नहीं देखी थीं समंदर की इतनी बेकाबू लहरें
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले ओखी तूफान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तबाही मचा चुका है। वहां इस तूफान ने काफी नुकसान किया, इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग भी उठी थी जिसको माना नहीं गया।
विज्ञापन
ओखी की वजह से केरल और तमिलनाडु में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से लक्षद्वीप में भूस्खलन भी हुआ था। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु के मछुआरों को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह समुद्र से दूर रहें।
BJP President Amit Shah's public rallies in Rajula, Mahuva and Shihor cancelled due to #CycloneOckhi (file pic) #Gujarat pic.twitter.com/gH8BnTVoFT
— ANI (@ANI) December 5, 2017
Trending Videos
इसी महीने होने हैं चुनाव
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।