फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Eight-year-old student dies after iron gate falls on her at govt school in Dahod

Gujarat: दाहोद के सरकारी स्कूल में लोहे का गेट गिरने से गई बच्ची की जान, प्रधानाचार्य किए गए सस्पेंड

Mon, 26 Dec 2022 05:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Dec 2022 05:24 PM IST
सार

दाहोद के सरकारी स्कूल में लोहे का गेट गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही कि दाहोद ग्रामीण पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।    
 

विज्ञापन
Gujarat: Eight-year-old student dies after iron gate falls on her at govt school in Dahod
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के दाहोद जिले में एक सरकारी स्कूल में हुए हादसे के कारण एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। सोमवार को एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में बताया। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मयूर पारेख ने बताया कि रामपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से आठ साल की बच्ची उसके नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मयूर पारेख ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 20 दिसंबर को रामपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पीड़िता जब खेल रही थी तभी स्कूल में लगा लोहे का फाटक टिका से उतर गया और अश्मिता मोहनिया पर गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं, उसे आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए दाहोद शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से बाद में उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मयूर पारेख ने बताया कि इस घटना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने भी इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दाहोद ग्रामीण पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed