फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Eight drown in Meshwo river in Gandhinagar

गुजरात: गांधीनगर की मेश्वो नदी में डूबने से आठ की मौत, PM ने जताया दुख; पीड़ित परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा

Fri, 13 Sep 2024 09:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Sep 2024 09:17 PM IST
सार

गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। मामले में उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बीबी मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Gujarat: Eight drown in Meshwo river in Gandhinagar
गांधीनगर में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। मामले में उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बीबी मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


गणपति विसर्जित करने आए लोगों ने दी जानकारी
वहीं तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मोडिया ने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने नदी के समीप आया था। उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

 

हादसे में बचाव अभियान हुआ पूरा
एसडीएम ने कहा, एक संदेश मिलने के बाद, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हमने नदी से आठ शव निकाले हैं। एक व्यक्ति, जिसे लापता माना जा रहा था, उसे गांव में पाया गया। इसलिए, बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, मृतक स्थानीय लोग थे जो नदी में नहाने आये थे। थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।
 
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
पीएम मोदी ने गांधीनगर में डूबने की घटना में जान गंवाने वालों पर भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, गुजरात के देहगाम तालुका में डूबने की घटना में जान गंवाने की खबर से बहुत दुखी हूं। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। वहीं पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के देहगाम में डूबने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed