फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: ED arrests man who conned by posing as ED, MHA officer

Gujarat: खुद को ईडी और गृह मंत्रालय अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार; प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

Thu, 31 Aug 2023 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 08:44 PM IST
सार

ईडी ने पाया कि शहर में लोगों को धोखा देना आरोपी का पेशा था। वह एक शहर में वारदात को अंजाम देने के बाद नए लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिए अपना निवास और पहचान बदलता था।

विज्ञापन
Gujarat: ED arrests man who conned by posing as ED, MHA officer
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जो खुद को ईडी और गृह मंत्रालय अधिकारी बताकर गुजरात में लोगों को ठगी करता था। उसे धन शोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान ओमवीर सिंह के रूप में हुई है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। बाद में अहमदाबाद की कोर्ट ने विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) ने उसे दो सितंबर तक की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


ओमवीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पुलिस की अहमदाबाद और सूरत इकाइयों में दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है। उस पर धोखाधड़ी समेत कइ आरोप हैं। ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया कि ओमवीर सिंह ने धोखाधड़ी से खुद को ईडी का वरिष्ठ अधिकारी बताया और अपने संपर्कों के जरिए टेंडर का काम कराने के बहाने एक कोयला व्यापारी से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


बताया गया कि उसने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) के वित्तीय सलाहकार और लेखा परीक्षक के तौर पर भी सूरत स्थित ऊर्जा क्षेत्र की एक कंपनी से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। ईडी ने बताया कि ओमवीर सिंह के पास 2019 तक आय के कम स्रोत थे। वह वह एक निर्माण स्थल पर्यवेक्षक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने पाया कि शहर में लोगों को धोखा देना आरोपी का पेशा था। वह एक शहर में वारदात को अंजाम देने के बाद नए लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिए अपना निवास और पहचान बदलता था। एजेंसी ने कहा कि धोखाधड़ी से कमाए गए पैसे से वह ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed