{"_id":"5abc545a4f1c1beb298b46cd","slug":"gujarat-earthquake-occurred-at-4-am-in-hanjiyasar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में भूकंप के झटके, सुबह 4 बजे घरों से बाहर निकले लोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में भूकंप के झटके, सुबह 4 बजे घरों से बाहर निकले लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुजरात
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में गुरुवार सुबह 4 बजकर 03 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके गुजरात के हंजियासर में लोगों ने महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मांपी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली थी। तड़के सुबह आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए। वो घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Gujarat: Earthquake of magnitude 4.6 occurred at 04:03 am in Hanjiyasar today.
— ANI (@ANI) 29 March 2018
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित भारतीय भूगर्भ विज्ञान संस्थान के अधिकारी ने बताया कि हंजियासर में भूंकप रिकार्ड किया गया। गौर हो कि केंद्रीय गृहमंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत के बड़े भूभाग पर भूकंप की चेतावनी दी है। उन्होंने जोन वाइस जिन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है उनमे गुजरात भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक जोन 5 अंतर्गत गुजरात का कच्छ आता है। जहां भूकंप सबसे ज्यादा खतरा है।
विज्ञापन