फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Dalit family attacked for visiting temple, 20 booked

गुजरात: मंदिर में दर्शन करने को लेकर दलित परिवार पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ (गुजरात) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 Oct 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Dalit family attacked for visiting temple, 20 booked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मंदिर में दर्शन करने को लेकर दलित परिवार पर हमला किया गया। कच्छ जिले के गांधीधाम कस्बे के पास एक गांव में करीब 20 लोगों ने दलित परिवार के छह सदस्यों पर कथित रूप से हमला कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक किशोरसिंह जाला ने बताया कि कथित घटना 26 अक्तूबर को भचाऊ थाना क्षेत्र के नेर गांव में हुई। मगर अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
जाला ने कहा, 'इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं, एक गोविंद वाघेला द्वारा और दूसरी उनके पिता जगभाई द्वारा। दोनों ने दावा किया कि लगभग 20 लोगों ने उन पर हमला किया। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया है।' काना अहीर, राजेश महाराज, केसरा रबाई, पाबा रबारी और काना कोली सहित 20 लोगों की भीड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed