{"_id":"64e38ebc22d466edbe01e743","slug":"gujarat-cop-injured-vehicles-damaged-in-mob-attack-after-raid-in-dahod-recovers-beef-nine-held-updates-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: दाहोद में छापेमारी के बाद भीड़ ने पुलिस टीम पर बोला हमला, पुलिसकर्मी घायल; अब तक नौ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: दाहोद में छापेमारी के बाद भीड़ ने पुलिस टीम पर बोला हमला, पुलिसकर्मी घायल; अब तक नौ लोग गिरफ्तार
Mon, 21 Aug 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के दाहोद जिले में पुलिस की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात देवगढ़ बारिया शहर के कपड़ी इलाके में हुई। छापेमारी में करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
देवगढ़ बारिया इंस्पेक्टर सीआर देसाई ने बताया कि टीम ने पांच किलोग्राम बीफ जब्त किया और वध के लिए ले जाए जा रहे चार मवेशियों को बचाया। जब पुलिस टीम छापेमारी के बाद लौट रही थी, तो करीब 150 लोगों की भीड़ ने उन पर पथराव किया। एक सहायक उप निरीक्षक को सिर में चोटें आईं और वह घायल हो गयाए।हलांकि, उनकी हालत अभी स्थिर है।
विज्ञापन
देसाई ने बताया कि मामले में 20 लोगों की पहचान की गई है और 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम के तहत दंगा, हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन