फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress MLA Vimal Chudasama got expelled for wearing T shirt in the Assembly

गुजरात: टी-शर्ट पहन विधानसभा पहुंचे थे कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा, सदन से निकाले गए बाहर

Tue, 16 Mar 2021 10:08 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गांधीनगर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 16 Mar 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Congress MLA Vimal Chudasama got expelled for wearing T shirt in the Assembly
कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात विधानसभा के सत्र में सोमवार को टी-शर्ट पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा को अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के आदेश पर सदन से बाहर निकाल दिया गया। एक ओर जहां विधानसभा अध्यक्ष ने दलील दिया कि विधायक को सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और टी-शर्ट पहनने से बचना चाहिए। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने त्रिवेदी के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी भी नियम के तहत सदन में कोई भी कपड़ा पहनने से मना नहीं किया गया है।

विज्ञापन


त्रिवेदी ने पहली बार विधायक निर्वाचित हुए चुड़ासमा से करीब एक सप्ताह पहले टी-शर्ट पहनकर सदन में नहीं आने और भविष्य में इस बात का ध्यान रखने को कहा था। अध्यक्ष का विचार है कि विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने के लिहाज से शर्ट या कुर्ता पहनना चाहिए, लेकिन जब सोमनाथ सीट से विधायक चुड़ासमा सोमवार को फिर से टी-शर्ट पहनकर सदन में आए तो त्रिवेदी ने उन्हें पुराना दिशा-निर्देश याद दिलाया और उनसे शर्ट, कुर्ता या कोट पहनकर वापस बैठक में आने को कहा।
विज्ञापन


अध्यक्ष के आदेश से नाराज चुड़ासमा ने बहस किया कि टी-शर्ट में क्या बुराई है और उन्होंने ऐसे ही कपड़े पहनकर चुनाव प्रचार किया था और जीत भी मिली। चुड़ासमा ने अध्यक्ष से कहा, ‘मैंने टी-शर्ट पहनकर वोट मांगे थे। यह टी-शर्ट मेरे मतदाताओं द्वारा मुझे दिया गया प्रमाणपत्र है। आप मेरे मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं, लेकिन इस बात का त्रिवेदी पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने विधायकों के लिए उचित ड्रेस कोड पर जोर देते हुए चुड़ासमा से कहा कि वह सदन से बाहर चले जाएं और टी-शर्ट की जगह उचित कपड़े पहनकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed