फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress MLA offers CM post to dy CM nitin patel if he joins party with more than 20 MLAs

गुजरात: कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री पटेल को दिया ऑफर, 20 विधायक लाइये, सीएम बनिए

Tue, 03 Mar 2020 08:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Congress MLA offers CM post to dy CM nitin patel if he joins party with more than 20 MLAs
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के एक विधायक ने सोमवार को गुजरात विधानसभा में उस समय हलचल मचा दी जब उसने भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया। कांग्रेस विधायक का कहना है कि यदि पटेल 20 विधायकों के साथ उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें राज्य की कमान सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के इस विधायक का नाम वीरजी थुम्मार है जो लाठी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने पटेल को अपनी व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर ऑफर दिया है। पटेल ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा था कि वह अकेले लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उनके इस बयान का उल्लेख करते हुए थुम्मार ने कहा, 'मैंने सदन में नितिनभाई से कहा कि वह अकेले नहीं हैं। कांग्रेस उनके साथ है। यदि वह भाजपा में अकेला महसूस करते हैं तो वह 20 से ज्यादा विधायकों के साथ हमारे साथ आ सकते हैं और कांग्रेस के समर्थन से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में जिस समय थुम्मार ने यह ऑफर दिया नितिन पटेल वह वहां मौजूद थे लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में उन्होंने पत्रकारों के सामने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह ऑफर अपनी व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर दिया है। कांग्रेस विधायक ने कहा, 'यदि पटेल हमारे साथ आते हैं तो मैं अपनी पार्टी को उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए मनाउंगा।'

उन्होंने कहा कि यदि वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उन्हें हमारी विचारधारा को मानना होगा। 182 सदस्यीय सदन में सत्ताधारी भाजपा के पास 103 और कांग्रेस के पास 73 विधायक हैं। विजय रुपाणी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इस बीच, भाजपा ने थुम्मार की पेशकश को एक शरारत करार दिया है।


गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा, 'उन्होंने (कांग्रेस ने) पटेल के बयान की गलत व्याख्या की और अब वह राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के बयान देकर शरारत कर रही है क्योंकि वे पिछले 27 सालों से सत्ता से बाहर हैं और वापसी करने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed