फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress internal tussle Ex-MLA Raghu Desai seeks action against GPCC chief Jagdish Thakor news in hin

गुजरात चुनाव: हार के बाद कांग्रेस में कलह शुरू, पूर्व विधायक ने की प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 14 Dec 2022 10:39 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 14 Dec 2022 10:39 AM IST
सार

पाटन जिले की राधनपुर सीट से चुनाव हारने के बाद देसाई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सोमवार को चिट्ठी लिखकर की मांग। 

विज्ञापन
Gujarat Congress internal tussle Ex-MLA Raghu Desai seeks action against GPCC chief Jagdish Thakor news in hin
गुजरात के पूर्व विधायक रघु देसाई (बाएं) ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ठाकोर पर लगाए आरोप। - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात चुनाव के नतीजे आने के साथ ही एक और राज्य में कांग्रेस में चल रही कलह अब खुलकर सामने आ गई है। अब कांग्रेस की गुजरात इकाई के नेता और पूर्व विधायक रघु देसाई ने विधानसभा चुनाव हारने का ठीकरा प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ठाकोर पर फोड़ा है। उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से मांग की है कि ठाकोर को निलंबित कर दिया जाए। देसाई ने आरोप लगाया कि ठाकोर के ‘करीबी सहयोगियों’ ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया।
विज्ञापन


पाटन जिले की राधनपुर सीट से चुनाव हारने के बाद देसाई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सोमवार को चिट्ठी लिखकर अपनी मांग का खुलासा किया। उन्होंने यह पत्र मंगलवार को मीडिया के साथ साझा किया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि ठाकोर के सहयोगियों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया है और वे ही राधनपुर में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के अध्यक्ष ने अपने देसाई की ओर से लगाए गए आरोपों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि वे समझ सकते हैं कि चुनाव हारने के बाद किसी को कैसा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार राधनपुर से लविंगजी ठाकोर को उतारा था। देसाई लगातार यह दावा कर रहे थे कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत लेंगे। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें हरा दिया। इसी के साथ गुजरात चुनाव में कांग्रेस महज 17 सीटों पर सिमट गई, जो कि राज्य में उसका सीटों के लिहाज से सबसे खराब प्रदर्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed