फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress gets bigger blow, kunwar bawalia resigned and joined BJP

गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा दे भाजपा में शामिल हुए बावलिया

Tue, 03 Jul 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Tue, 03 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Congress gets bigger blow, kunwar bawalia resigned and joined BJP
BJP
गुजरात कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कुंवरजी बावलिया ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए सत्ताधारी भाजपा का दामन लिया है। कांग्रेस पार्टी को यह कितना बड़ा झटका है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी नाखुशी को देखते हुए पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली बुलाया था।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनावों से पहले चार बार विधायक रह चुके और कोली समुदाय के बड़े नेताओं में से एक बावलिया के इस्तीफे से राज्य में कांग्रेस पार्टी की धार कुंद पड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी और जसदान सीट की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बावलिया गुजरात भाजपा के कार्यालय गए। एक विधायक के रूप में उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी को सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अपने इस्तीफे के बारे में उन्होंने एक ईमेल लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जानकारी दी। ईमेल में बावलिया ने गुजरात में पार्टी के संचालन को लेकर अपनी नाखुशी जताई। वहीं भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता भारत पांड्या ने कहा कि गुजरात इकाई प्रमुख जीतू वघानी बावलिया को भाजपा में शामिल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed