{"_id":"5ec771288ebc3e90ab20b96d","slug":"gujarat-congress-encircles-bjp-on-indigenous-ventilator-dhaman-1-says-this-is-only-oxygen-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: स्वदेशी वेंटिलेटर 'धमन-1' पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- रूपाणी के करीबी को फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: स्वदेशी वेंटिलेटर 'धमन-1' पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- रूपाणी के करीबी को फायदा
Fri, 22 May 2020 12:12 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 22 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
वेंटिलेटर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार उस कंपनी के बनाए हुए 'धमन-1' वेंटिलेटरों को बढ़ावा देकर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका स्वामित्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के एक मित्र के पास है। सत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।
विज्ञापन
गुजरात सरकार ने बुधवार को धमन-1 जीवनरक्षक प्रणालियों को खरीदने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए दावा किया था कि वे किसी भी अन्य वेंटिलेटर की तरह अच्छे हैं और इन्हें केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला ने प्रमाणित किया है।
विज्ञापन
प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने कहा था कि राजकोट स्थित ज्योति सीएनसी ने धमन-1 ब्रांड वाले वेंटिलेटर विकसित किए हैं। कंपनी ने अप्रैल में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राज्य में जीवन रक्षक प्रणाली की कमी होने के समय में ऐसे 866 वेंटिलेटर सरकार को दान किए थे। लेकिन कांग्रेस की राज्य इकाई ने दावा किया कि कंपनी के मालिक पराक्रम सिंह जडेजा रूपाणी के मित्र हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि धमन-1 कोई वेंटिलेटर है ही नहीं। यह महज एक यंत्रीकृत एम्बु-बैग है जो शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति करता है। हम किसी कंपनी के खिलाफ नहीं हैं। हमारा यह दृढ़ता से मानना है कि इन तथाकथित वेंटिलेटरों को इसलिए खरीदा गया ताकि मुख्यमंत्री के मित्र की स्वामित्व वाली कंपनी को बढ़ावा दिया जा सके।
इन आरोपों से इनकार करते हुए गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि हम एक स्थानीय निर्माता और दानदाता की छवि को खराब करने के कांग्रेस के प्रयास की भर्त्सना करते हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा के खिलाफ है। इन वेंटिलेटरों को तीन विभिन्न परीक्षण एजेंसियों से अनुमति मिली है।