{"_id":"66ae6aa55df059804c02a07a","slug":"gujarat-cong-leader-booked-after-chair-pulling-act-leaves-dalit-woman-ib-official-injured-insulted-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात कांग्रेस के नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आईबी की महिला अधिकारी का अपमान करने का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात कांग्रेस के नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आईबी की महिला अधिकारी का अपमान करने का मामला
Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
Gujarat: पुलिस उपाधीक्षक ए.आर. जंकत ने बताया कि महिला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक ड्यूटी पर थीं, जब हरेश अहीर ने उनके खड़े होने के बाद कुर्सी खींच ली, जिससे वह गिर गईं और वापस बैठने की कोशिश करते हुए घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ कच्छ जिले के भुज में मामला दर्ज किया गया है। विपक्षी पार्टी के नेता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की खुफिया ब्यूरो की एक दलित महिला अधिकारी का अपमान करने और उसे चोट पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक ए.आर. जंकत ने बताया कि महिला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक ड्यूटी पर थीं, जब हरेश अहीर ने उनके खड़े होने के बाद कुर्सी खींच ली, जिससे वह गिर गईं और वापस बैठने की कोशिश करते हुए घायल हो गईं। अहीर कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के समन्वयक हैं और भुज में सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि खूफिया ब्यूरो (आईबी) की अधिकारी रीना चौहान अपने काम के सिलसिले में वहां मौजूद थीं और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रिपोर्ट तैयार करनी थी। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने एक्स पर एक पोस्ट में घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला और विरोधी है। जबकि मेवाणी ने आरोप लगाया कि अहीर को भाजपा के इशारे पर महिला अधिकारी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत फंसाया है।
विज्ञापन
सांघवी ने घटना का वीडियो भी साझा किया, जिसमें महिला अधिकारी एक तस्वीर क्लिक करने के लिए खड़े दिखाई दे रही हैं, तभी अहीर जानबूझकर उनक नीचे से कुर्सी खिसका ली, जिससे वह जमीन पर गिर गईं, जब उन्होंने वापस बैठने की कोशिश की। मंत्री ने कहा कि गिरने के कारण उन्हें चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद महिला अधिकारी हैरान और उदास थीं।
पुलिस उपाधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि अहीर को इस बात का अच्छे से पता था कि महिला आईबी अधिकारी है और वह कार्यक्रम में सरकारी ड्यूटी पर मौजूद हैं। वह जानते थे कि वह दलित हैं। अहीर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, अहीर ने जानबूझकर उनका अपमान किया और ऐसा उनका मजाकर उड़ाने के लिए किया गया। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि अहीर ने जानबूझकर उन्हें चोट पहुंचाने के लिए ऐसा किया। वह चौहान को जानते थे, क्योंकि दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में अक्सर मिलते थे।