{"_id":"62a58dd7316e2f290b580413","slug":"gujarat-communities-clash-over-disputed-land-three-including-a-policeman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: विवादित जमीन पर ईंट बिछाने को लेकर दो समुदाय भिड़े, एक पुलिसकर्मी समेत तीन घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: विवादित जमीन पर ईंट बिछाने को लेकर दो समुदाय भिड़े, एक पुलिसकर्मी समेत तीन घायल
Sun, 12 Jun 2022 12:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:25 PM IST
सार
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग एक विवादित जमीन पर ईंटे बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों समुदायों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते भीड़ पथराव करने लगी।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के आणंद जिले में शनिवार रात सांप्रदायिक झड़प हो गई। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना बोरसाड कस्बे में घटी। जब एक विवादित जमीन पर ईंटे डालने को लेकर दो गुटों में बहस हुई। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और बहस झड़प में बदल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक डी आर पटेल ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के 50 गोले दागे गए और रबर की 30 गोलियां चलाई गईं। उन्होंने बताया पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
ईंटे बिछाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग एक विवादित जमीन पर ईंटे बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों समुदायों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते भीड़ पथराव करने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला।
विज्ञापन