{"_id":"6310a369a9ad655717065794","slug":"gujarat-cm-patel-laid-the-foundation-stone-of-many-projects-says-will-take-digital-india-to-every-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सीएम पटेल ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास, डिजिटल इंडिया को हर गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सीएम पटेल ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास, डिजिटल इंडिया को हर गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Thu, 01 Sep 2022 05:49 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में शुरू की गई गुजरात की विकास यात्रा को हम अंतिम छोर के मानव को केंद्र में रख कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
भूपेंद्र पटेल (file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को खेडा जिले में ठासरा और गळतेश्वर तहसीलों की जनता की सुख-सुविधा के लिए 62.82 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। पटेल ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत राज्य के 400 गांवों में फ्री वाई-फाई सुविधा पहुंचाई जाएगी। इसके लिए राज्य के इस वर्ष के बजट में वित्तीय प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
पटेल ने कहा, गुजरात की विकास यात्रा अंतिम छोर के मानव तक पहुंचेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में शुरू की गई गुजरात की विकास यात्रा को हम अंतिम छोर के मानव को केंद्र में रख कर आगे बढ़ रहे हैं। गुजरात को पिछले 8 वर्षों से डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है, जिसके फलस्वरूप गुजरात दुगुनी गति से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
भूपेंद्र पटेल ने कहा कि खेडा जिले में आज संवत्सरी और गणेश चतुर्थी के पावन पर्वों पर विकास का यज्ञ आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि शुभ कार्यों के लिए सदैव सर्वप्रथम गणपति को याद करना पड़ता है। इसी के अंतर्गत आज गणेश चतुर्थी के पवित्र दिवस पर खेडा में कई लोकोपयोगी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। सरकार अंतिम छोर के मानव तक योजनाओं के लाभों के साथ विकास कार्य पहुंचाने के प्रयास कर रही है। सरकार ने अंतिम छोर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सड़क, बिजली, पानी सहित कई प्राथमिक और अंतरढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
सीएम बोले, प्रत्येक तहसील में अंतिम छोर के गांव तक विकास पहुंचा
उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील में अंतिम छोर के गांव तक विकास पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व राज्य में बिजली, पानी, सड़क जैसी आधारत सुविधाओं के अभाव में उद्योग-धंधे तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक नहीं पहुँचे थे और उद्योगों का विकास अवरुद्ध हुआ था। इस सरकार ने इन कमियों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के कठिन काल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशबांधवों ने संकट का प्रभावी रूप से सामना किया। इसकी भूमिका देते हुए पटेल ने कहा कि समय रहते कोरोना रोधी वैक्सीन के माध्यम से देश इस आपदा के काल से बाहर आ गया। कोरोना काल में धंधे-रोजगार खोने वालों के साथ रह कर सरकार ने यह चिंता भी की है कि कोई भी दरिद्रनारायण भूखा न सोए। आज भी इस सेवा यज्ञ के माध्यम से लाखों लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है।
कोविड महामारी के बाद गुजरात ने सबसे बड़ा बजट दिया
उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद गुजरात राज्य ने सबसे बड़ा बजट दिया है। नीति आयोग के अनुसार गुजरात वित्तीय प्रबंधन में देश भर में प्रथम स्थान पर है और तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य के ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण गृह निर्माण मंत्री अर्जुन सिंह चौहाण ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को समर्पित सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात को विकास की नई दिशा दिखाई है। राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन द्वारा अंतिम छोर के मानव तक योजनाओं के लाभ पहुंचे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-तकती अनावरण द्वारा ठासरा व गलतेश्वर तहसीलों के अनुमानित 62.82 करोड़ रुपये के 72 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्र व राज्य सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन अर्थात् एनआरएलएम) योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मातृशक्ति योजना, आंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता चेक व किट्स का वितरण किया।